राशिफल

Aaj ka Rashifal: मेष राशि के लोग मन लगाकर करें काम, आज इनको होगा बंपर लाभ

Aaj ka Rashifal: मेष राशि के लोग मन लगाकर करें काम, आज इनको होगा बंपर लाभ
2 min read
Sep 10, 2019
today horoscope
21 अगस्त 2019 का राशिफल : आज ये तो कंफ्यूज रहेंगे और आप?

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today : मन लगाकर काम करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता रहेगी। मेहमनों का आवागमन बना रहेगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today : कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्व पद दिलवा सकता है। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today : आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आपके विरुद्ध षड्यंत्र होगा।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today : आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे, जो आपके लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि सम्भव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनेगी। अनाज, तैल, पोहा और किराना व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today : दिन उपयुक्त है। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today : अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today : वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today : आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें, यह आपके लिए बेहतर होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today : अपने काम करने के तरीके को बदलें, भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today : आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। यात्रा सम्भव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दुख होगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today : मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। आलस्य हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वर्तालाप होगी।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today : धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।

Published on:
10 Sept 2019 06:00 am