राशिफल

Aaj ka Rashifal: मंगलवार इन राशियों का होगा मंगल, मिलेगी खुशखबरी

Aaj ka Rashifal: मंगलवार इन राशियों का होगा मंगल, मिलेगी खुशखबरी
2 min read
Sep 24, 2019
Aaj Ka Rashifal
Rashifal 28 august 2019

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today : निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग है।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today : घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today : दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today : अपने काम करने के तरीको को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today : दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today : आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today : क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे है। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका ना करें।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today : अपने कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today : व्यस्त रहें मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे है। आज अच्छी खबर मिलने का दिन है।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today : दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today : अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today : पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग है।

Published on:
24 Sept 2019 06:00 am