राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 February: इस राशि के जातक से लोग रूठ सकते हैं, ऐसा है आज का राशिफल

तीन फरवरी शुक्रवार का दिन आपका कैसा बीतेगा आप यह सोच रहे हैं तो पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 3 February), उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम लाएं हैं horoscope today खास आपके लिए। इस दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) में पहले ही आप जान सकते हैं कैसे बीतेगा शुक्रवार (Friday rashifal)।

2 min read
Feb 02, 2023
aaj ka rashifal

मेष : शुक्रवार राशिफल के अनुसार 3 फरवरी को मेष राशि के जातक के लिए सम्पत्ति के बड़े सौदे लाभदायक हो सकते हैं। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गो को समय दें, यह आपके कल्याण का रास्ता तैयार करेगा।

वृषभ : आज के दिन की शुरुआत में वृषब राशि के जातक का स्वभाव गर्म रह सकता है। वृष राशि के जातकों को आज का राशिफल के अनुसार दिनचर्या बदलने की जरूरत है। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की आशंका है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। व्यय वृद्धि का आशंका है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।


मिथुन : मिथुन राशि के जातक के लिए आज का समय चुनौतीपूर्ण है। 3 फरवरी को मिथुन राशि के जातक को अपने कपड़े रहन सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। कई लोग आप से नाराज हो सकते हैं। रूका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे।तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा।

ये भी पढ़ेंः


कर्क : 3 फरवरी राशिफल के अनुसार आज के दिन कर्क राशि के जातकों के परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।


सिंह : आज का राशिफल तीन फरवरी के अनुसार सिंह राशि के जातक को शुक्रवार को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों की निंदा करने से बचें। आज के दिन आपको धार्मिक लाभ मिल सकता है। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा और भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

कन्या : आज का राशिफल कन्या के अनुसार तीन फरवरी के दिन किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन और मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखने की जरूरत है। परिजनों से विवाद से बचें। आज के दिन नए दोस्त बन सकते हैं। असहाय लोगों की मदद करें, इससे आपकी भी उन्नति होगी।

Updated on:
03 Feb 2023 11:06 am
Published on:
02 Feb 2023 05:58 pm
Also Read
View All