राशिफल

Grah Rashi Parivartan : बड़ा ग्रह परिवर्तन, मिथुन सहित इन 2 राशि वालों को मिलेगा विशेष धन लाभ

Grah Rashi Parivartan February 2025 :मध्य फरवरी और मध्य मार्च का महीना 3 राशियों के लिए बहुत खास बनने वाला है। इस महीने दो त्रिग्रही योग बनेंगे जिनका मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। (Grah Parivartan)

2 min read
Feb 17, 2025
Grah Rashi Parivartan

Grah Rashi Parivartan form Trigrahi Yog in February March 2025 : आगामी एक माह कुछ खास रहने वाला है। मध्य फरवरी से मध्य मार्च के बीच दो त्रिग्रही योग (Trigrahi Yogas formed) का निर्माण होने वाला है, जो कई राशियों को प्रभावित तो करेगा, साथ ही इसकी वजह से तकनीकी व्यापार जगत में भी बढ़ोतरी होगी और नए आविष्कार सामने आएंगे। मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। बृहस्पति के बाद बुध, शनि, सूर्य व राहु-शुक्र से कई राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय, प्रयाग से जानिए किस राशि पर प्रभाव पड़ेगा। (Grah Rashi Parivartan)

Jupiter in Taurus, Rahu & Venus Shift : देवताओं के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। 11 फरवरी को बुध भी अपना स्थान बदलकर मकर राशि से कुंभ राशि में आ चुके हैं। इसकी वजह से कुंभ राशि में बुध व शनि का योग बनेगा, जिससे तकनीकी व्यापार जगत में वृद्धि होगी और नए आविष्कार सामने आएंगे।

Grah Rashi Parivartan : ऐसे बन रहे दो त्रिग्रही योग Trigrahi Yogas formed

12 फरवरी को रात 9.57 बजे सूर्य देव मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में आ चुके हैं, जिसकी वजह से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है, जो 27 फरवरी तक रहेगा। 27 फरवरी रात 11.47 बजे बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर मीन में चले जाएंगे। वहीं 28 फरवरी से 14 मार्च तक यह त्रिग्रही योग का निर्माण मीन राशि में होगा, जो बुध, शुक्र व राहु से बनेगा।

मिथुन राशिफल

इस राशि के जातकों के लिए यह महीना बदलाव लेकर आ सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए लाभ की संभावना है। आप अपने व्यवसाय को बढ़ा भी सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने का भी कार्यक्रम बन सकता है।

कर्क राशिफल

लेखन, मीडिया और प्रिंटिंग से जुड़े व्यक्तियों को पुराने निवेश से अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल रहेंगे।

सिंह राशिफल

फरवरी में सिंह राशि के जातकों के जीवन में सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। उनके कार्यों से बॉस संतुष्ट रहेंगे और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति भी हो सकती है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति भी मिलने की संभावना है।

Published on:
17 Feb 2025 02:01 pm
Also Read
View All
Meen Rashifal 2026 : मीन राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा नया साल, सेहत और रिश्तों पर दें खास ध्यान

8 दिसंबर 2025 का राशिफल : इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, वृश्चिक को अचानक लाभ, कन्या को नए रिश्ते, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

टैरो राशिफल 8 दिसंबर 2025: मेष लेंगे कड़े फैसले, कर्क का साथ देगा भाग्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानें शुभ रंग और अंक, जानें सभी 12 भविष्यफल

टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2025 : मेष को नई पार्टनरशिप, वृषभ को संघर्ष, मकर को धन लाभ, मिथुन की तरक्की, कन्या के आय स्रोत बढ़ेंगे, वृश्चिक को बड़ी जिम्मेदारी

अगली खबर