
Trigrahi Yog in Kumbh Rashi effect: त्रिग्रही योग कुंभ राशि में 2025
Mercury Sun Saturn Conjunction: हिंदू पंचांग के अनुसार 11 फरवरी को बुध ग्रह मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में गोचर कर गए हैं। ये ग्रह 27 फरवरी तक इसी राशि में रहेगा। मकर की तरह कुंभ भी शनि की ही राशि है। इस राशि में बुध के होने से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव होने के योग बनेंगे।
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार इस समय कुंभ राशि में सूर्य देव 12 फरवरी से हैं । सूर्य भी 14 मार्च तक कुंभ में ही रहने वाले हैं। ऐसे में 12 फरवरी से 27 फरवरी तक कुंभ राशि में सूर्य बुध और शनि की युति होगी और त्रिग्रही योग बनाएंगे जो की देश पर व्यापक प्रभाव डालेगी।
कुंभ राशि में त्रिग्रही योग के प्रभाव से कुछ लोगों को लेन-देन और निवेश में नुकसान और विवाद होने के योग बनेंगे, वहीं कुछ लोगों के आर्थिक मामलों में रूकावटें आ सकती हैं। खरीदी-बिक्री, लेन-देन, निवेश, वाणी, अभिव्यक्ति, कैलकुलेशन और बुद्धि पर इस ग्रह का असर पड़ता है। बुध के राशि परिवर्तन से पत्रकार, वकालत, बिजनेस और शेयर मार्केट से जुड़े लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं।
ज्योतिषाचार्य शर्मा के अनुसार बुध कम्युनिकेशन और व्यापार का कारक ग्रह है और व्यापारियों के रक्षक हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई तरह के योग का निर्माण होता है। समय-समय पर सभी ग्रह किसी न किसी राशि में प्रवेश करते हैं जहां पर पहले से ही अन्य ग्रह विराजमान होते हैं। इस तरह से दो या दो से अधिक ग्रह जब किसी एक राशि में रहते हैं तो युति का निर्माण होता है।
फरवरी के मध्य में तीन प्रमुख ग्रह सूर्य, शनि और बुध एक ही राशि में रहते हुए त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में पहले से विराजमान हैं। इस तरह से कुंभ राशि में सूर्य, शनि और बुध का त्रिग्रही योग बना हुआ है, 27 फरवरी तक यही स्थिति रहेगा। आइये जानते हैं सभी राशियों पर इसका क्या होगा असर
ये भी पढ़ेंः
त्रिग्रही योग के प्रभाव से मेष राशि वालों के रूके हुए काम पूरे होंगे। शुभ फलों के साथ उपलब्धियां मिलेगी, कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। विवादास्पद मामलों में पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ राशि में बुध, शनि और सूर्य की युति वृषभ राशि वालों को सकारात्मक फल देगी। सोचे हुए काम पूरे करेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बुद्धिमानी से फायदे हासिल करेंगे। संकल्प मजबूत रहेगा और शुभ फल मिलेंगे।
नई आशा का संचार होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, अवसर हासिल होंगे और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे।
समय अच्छा रहेगा। निवेश में फायदा होने के योग हैं। बिजनेस बढ़ेगा। खोजबीन या शोध में सफलता मिलेगी। समझ विकसित होने के साथ कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
भरपूर परिश्रम करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। नकारात्मकता छोड़नी पड़ेगी और विवादों से बचना होगा।
साझेदारी और व्यापार में लाभ कमाएंगे। दाम्पत्य जीवन में दूरियां मिटेंगी। शुभ फलदायक यात्राएं होंगी।
ये भी पढ़ेंः
उच्च शिक्षा और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रेम प्रसंग बनेंगे, रचनात्मकता रहेगी और शुभ समाचार मिलेंगे।
परिवार का साथ मिलेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
भरपूर ऊर्जा रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा, कार्यस्थल पर वरिष्ठजनों द्वारा सम्मान और तारीफ मिलेगी।
आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संपत्ति में विस्तार होना संभव हैं।
ये भी पढ़ेंः
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में उन्नति होगी, रचनात्मकता और कौशल का विकास होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
सुख सुविधाओं पर खर्चा बढ़ेगा। सोच समझकर ही जोखिम उठाना चाहिए।
संबंधित विषय:
Updated on:
14 Feb 2025, 1:25 PM IST
Published on:
14 Feb 2025, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.