
मिथुन राशि- कार्यस्थल पर सचेत रहें. कर्मचरियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे. धर्म के प्रचार प्रसार में धन लगेगा. यात्रा होगी. मित्रों के साथ मौज—मस्ती में समय बीतेगा. आर्थिक मदद मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे.
आज धार्मिक स्थल पर जाएंगे. पूजापाठ में समय व्यतीत होगा. संतान को कोई दिक्कत आ सकती है हालांकि इसका समाधान भी शाम होते—होते प्राप्त हो जाएगा.
वित्त. आज वाहन खरीदने में धन खर्च हो सकता है. अभी खर्चे अधिक है इसलिए अपनी आवश्यकताएं कम करें.
कैरियर. पब्लिक डीलिंग वाले बिजनेस में इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में है. आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. प्राइवेट नौकरीवाले आत्मविश्वास के साथ काम करते रहें.
दांपत्य व प्रेम. प्रेम या दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ रोमांस का मौका मिलेगा.
स्वास्थ्य. आज ब्लड प्रेशर की नियमित जांच अवश्य कराएं. अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
आज का भाग्यांक 5
आज का शुभ रंग हरा