राशिफल

Horoscope Today, 29 June: वृषभ, मिथुन सहित इन 5 राशियों पर रहेगी महादेव की कृपा , जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today: आज का राशिफल 29 जून 2026 (सोमवार): जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का करियर, नौकरी, व्यापार, धन, प्रेम, परिवार, स्वास्थ्य, शुभ रंग और शुभ अंक का सटीक दैनिक राशिफल।
3 min read
Jun 29, 2026
Horoscope Today 29 June 2026
Aaj Ka Rashifal 29 June 2026 : सोमवार का दैनिक राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण निर्णय और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। सोमवार भगवान शिव को समर्पित होने के कारण वृषभ, मिथुन, कर्क, धनु और कुंभ राशि पर शिव कृपा के विशेष योग बन रहे हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने, निवेश करने, यात्रा करने या महत्वपूर्ण फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो पहले अपनी राशि का दैनिक राशिफल जरूर पढ़ें। पढ़िए ज्योतिषाचार्य मुकेश भारद्वाज का मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, साथ ही शुभ रंग और शुभ अंक भी।

आज का राशिफल मेष

मेष राशि वालों को वाणी के प्रभाव से चलने वाले व्यवसाय में सावधानी रखनी होगी, क्योंकि त्रुटि की संभावना रहेगी। शारीरिक परिश्रम की अधिकता रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा टालना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

शुभ रंग: हरा (Green), शुभ अंक: 6

आज का राशिफल वृषभ

कार्यों में तकनीक का प्रभाव बढ़ेगा। विशेषज्ञता हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव या अलगाव की स्थिति को सावधानीपूर्वक टालना होगा। महादेव की कृपा से अधिकारों और प्रभाव में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: गुलाबी (Pink), शुभ अंक: 8

आज का राशिफल मिथुन

मिथुन राशि वालों को धैर्यपूर्वक स्थिति के नियंत्रण में आने का इंतजार करना होगा। घर या वाहन के रखरखाव पर अतिरिक्त धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में आकस्मिक मुलाकात प्रसन्नता के साथ उत्साहवर्धन करेगी।

शुभ रंग: पीच (Peach), शुभ अंक: 9

आज का राशिफल कर्क

चित्त में स्थिरता रही तो आध्यात्मिक और शैक्षणिक कार्यों में बेहतर परिणाम वाला दिन रह सकता है। महादेव की कृपा से व्यावसायिक गतिविधियों में अपेक्षाकृत कम मेहनत में अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में तनाव और आकर्षण दोनों रहेंगे।

शुभ रंग: पीला (Yellow), शुभ अंक: 2

आज का राशिफल सिंह

विचारों में दृढ़ता और कार्यों में स्थिरता महसूस करेंगे। पारिवारिक बातचीत में अधिक अधिकारवादी होने से बचना होगा। विलासितापूर्ण जीवन के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। महादेव की कृपा से भूमि-भवन के सौदों से लाभान्वित हो सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा भूरा (Dark Brown), शुभ अंक: 3

आज का राशिफल कन्या

महादेव की कृपा से आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि होगी। बैंकिंग और नकद व्यापार से जुड़े लोग अधिक लाभान्वित हो सकते हैं। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों के लिए परिश्रम और धन दोनों लगाने पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: सिल्वर (Silver), शुभ अंक: 2

आज का राशिफल तुला

नई व्यापारिक योजनाएं बनेंगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। भाग्य का समर्थन मिलने से जॉब में परिवर्तन और प्रमोशन के मौके बन सकते हैं, इसके लिए प्रयासरत रहना होगा। युवाओं को भावनात्मक संबंधों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

शुभ रंग: चमकदार सफेद (Bright White), शुभ अंक: 1

आज का राशिफल वृश्चिक

क्रियाशीलता में वृद्धि होगी, परंतु वादों पर खरे उतरने में कठिनाई महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखनी होगी।

शुभ रंग: मैरून (Maroon), शुभ अंक: 1

आज का राशिफल धनु

महादेव की कृपा से प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यों के परिणाम शीघ्रता से मिलेंगे। व्यापारिक वार्ताएं आपके पक्ष में रहेंगी और नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। कला, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रह सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला (Dark Yellow), शुभ अंक: 3

आज का राशिफल मकर

कार्यों में सावधानी रखनी होगी; जल्दबाजी में लिए गए निर्णय बाद में तनाव दे सकते हैं। धार्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। परिवार में स्वास्थ्य एवं अन्य कारणों पर धन खर्च अनुमान से अधिक हो सकता है, जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा।

शुभ रंग: नीला (Blue), शुभ अंक: 4

आज का राशिफल कुंभ

एकाग्रता का स्तर ऊंचा रहने से कार्यों के परिणाम बेहतर रह सकते हैं। यह नए अवसरों से भरपूर दिन रहेगा। शिक्षा और अनुसंधान से जुड़े कार्यों में अच्छी प्रगति मिल सकती है। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी।

शुभ रंग: पर्पल (Purple), शुभ अंक: 1

आज का राशिफल मीन

दूरदर्शितापूर्वक योजनाबद्ध तरीके से काम करने होंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भावनात्मक संबंधों में करियर संबंधी मामलों में एक-दूसरे की मदद करनी पड़ सकती है। विवादित विषयों से दूरी बनाएं, अन्यथा मानसिक शांति भंग होने की संभावना बन सकती है।

शुभ रंग: कॉफी (Coffee), शुभ अंक: 5