
ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। आज 9 अगस्त 2022 को मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ होगा तो कुछ जातक पारिवारिक समस्याओं से चिंतित हो सकते हैं। अब आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन...
मेष राशि: विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोगों की आय बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को ठोड़ी परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों के प्रति प्यार बढ़ेगा। आज किसी को भी उधार देने से बचें।
वृष राशि: मानसिक रूप से शांत रहेंगे। निजी संबंधों में कुछ अनबन हो सकती है। पिछली भूलों को सुधारकर अटके हुए कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। आज का ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के व्यवसायियों को आज लाभ होगा। विदेश यात्रा संभव है। अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा बाद में आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। दफ्तर में शायद आज का माहौल आपके अनुकूल न हो।
कर्क राशि: आज प्रेमी के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। ऑफिस में कुछ नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं। छात्र अपने इंटरव्यू के दौरान बिना जिझक के सटीक उत्तर दें। आज के दिन हनुमान जी के साथ शनि देव की पूजा करें।
सिंह राशि: आज के दिन घर की साज-सज्जा में कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। आज का दिन आपके लिए शुभ है। सूर्य मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि: आज के दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी काम के लिए बाहर जाने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
तुला राशि: आज के दिन बचत करना जरूरी है। घर में तनाव के कारण आपका मूड भी खराब हो सकता है। आज के दिन कई चीजें आपके मन मुताबिक नहीं होंगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि: आज का दिन नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल है। नौकरी के काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज स्वभाव में अहम का प्रभाव रह सकता है।
धनु राशि: सेहत की दृष्टि से आज का दिन कुछ खास नहीं है। संतान सुख मइलने के योग बन रहे हैं। आज कार्य सिद्धि के लिए गणेश भगवान को लड्डुओं का भोग लगाएं। दफ्तर में अपनी बुद्धिमता से काम सफल बनाने में सक्षम रहेंगे।
मकर राशि: आज कोई बड़ी डील हो सकती है। आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ व्यवधान आ सकता है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
कुंभ राशि: आज आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आज के दिन घर से बाहर जाने से पहले कुछ मीठा खाएं, काम पूरे होंगे।
मीन राशि: आज आपको कोई नया दोस्त या प्रेमी मिल सकता है। पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से धन लाभ होगा। जोश के साथ काम करेंगे। संतान के प्रति भी ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: astrology: हर शाम करें इस श्री सूक्त का पाठ, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में बना रहेगा धन-धान्य