
Kal Ka Rashifal 23 June 2025: कल का राशिफल में आप जान सकते हैं कि सोमवार को आपकी आमदनी कैसी रहेगी, आपकी आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा। इसके लिए पढ़ें सोमवार का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
कल का राशिफल मेष राशि 23 जून 2025 के अनुसार अपनी चतुराई से काम बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
उपायः बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ अंकः 1,8
शुभ रंगः लाल
कल का राशिफल वृषभ राशि 23 जून 2025 के अनुसार सोमवार को वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें, न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
उपायः दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
शुभ अंकः 2,7
शुभ रंगः सफेद
कल का राशिफल मिथुन राशि 23 जून 2025 के अनुसार सोमवार को संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राजकाज से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फल देने वाला है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
उपायः गणपति मंदिर में भगवान को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ अंकः 3,6
शुभ रंगः पीला
कल का राशिफल कर्क राशि 23 जून 2025 के अनुसार व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
उपायः भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
शुभ अंकः 4
शुभ रंगः दूधिया
सिंह राशि कल का राशिफल 23 जून 2025 के अनुसार सोमवार को आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें, पारिवारिक लोगों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
उपायः विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंकः 5
शुभ रंगः सुनहरा
कन्या राशि कल का राशिफल सोमवार के अनुसार धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रहीं हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
उपायः गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ अंकः 3,8
शुभ रंगः हरा
तुला राशि कल का राशिफल सोमवार के अनुसार लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन हैं। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।
उपायः दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंकः 2,7
शुभ रंगः सफेद
कल का वृश्चिक राशि राशिफल के अनुसार सोमवार को कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंकः 1,8
शुभ रंगः लाल
कल का धनु राशिफल के अनुसार दुविधा की स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं, अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
उपायः भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ अंकः 9,12
शुभ रंगः पीला
कल का मकर राशिफल के अनुसार दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम हैं, काम ज्यादा, मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
उपायः शिव कथा का पाठ करें।
शुभ अंकः 10,11
शुभ रंगः आसमानी
कुंभ राशि का राशिफल संकेत करता है कि समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
उपायः ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
शुभ अंकः 10,11
शुभ रंगः आसमानी
मीन राशि का राशिफल संकेत करता है कि कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
उपायः ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
शुभ अंकः 9,12
शुभ रंगः पीला