Budh Gochar 2025 In Kark Rashi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध 30 अगस्त तक कर्क राशि में रहेंगे। ऐसे में जून का महीना उन लोगों के लिए बेहद खास रहेगा, जिनकी कुंडली में बुध मजबूत हैं । लेकिन कुछ स्थितियों में बुध अशुभ ग्रह में बदल सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध चंद्र और तारा के पुत्र हैं। साथ ही ज्योतिष में सूर्य और शनि की तरह ही चंद्रमा और बुध के संबंध भी अच्छे नहीं माने जाते हैं। इनमें शत्रुतापूर्ण संबंध माना जाता है। अब सौरमंडल का यह ग्रह 25 जून को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेगा, 7 जुलाई को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके बाद 18 जुलाई को बुध व्रकी होंगे, 29 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 11 अगस्त को मार्गी होंगे। 22 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 30 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बहरहाल आइये जानते हैं कर्क राशि में बुध गोचर से किन राशियों पर आफत आएगी।