Kal Ka Rashifal – रविवार , 29 जून 2025 का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। शुभ राशियां वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन गुड लक लेकर आ रहा है। इन राशियों के लिए यश तथा लाभ में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का राशिफल।
Kal Ka Rashifal 29 June 2025 : आज का दिन रविवार भगवान सूर्य देव को समर्पित है। वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला , वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन गुड लक लेकर आ रहा है। यश तथा लाभ में वृद्धि होगी के योग बन रहे हैं। मिथुन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। कर्क राशि को धनलाभ के शुभ अवसर मिलेंगे। मेष वालों को आज बड़ा नुकसान हो सकता है। सिंह वाले विवाद से दूर रहें। कन्या वाले स्वास्थ का ख्याल रखें। मीन वाले व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। ज्यो. पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए मेष से लेकर मीन तक का सम्पूर्ण राशिफल।
आप जो सोचते हैं, वह हो नहीं पाता है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति और सुख-चैन बना रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनते हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।
सोचने-समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।
परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें। आज मौन ही लाभदायक होगा।
समय के उतार-चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। संपत्ति के विवाद समाप्त होंगे।
अपने आहार-व्यवहार में तालमेल बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। उदर रोग से पीड़ित रह सकते हैं। दिन मध्यम है।
समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग टालें।
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आएगा।
आज किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की अधिकता रहेगी। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक होगा।
ज्योतिष पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास