राशिफल

11 मई को मेष राशि में प्रवेश करेंगे मंगल, 40-45 दिनों तक मेष-सिंह समेत इन राशियों को मिल सकते हैं बड़े फायदे

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है।

2 min read
May 08, 2026
May Mars Transit in Aries|Freepik

Mars Transit 2026 in May: 11 मई 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी ही राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में किसी ग्रह का अपनी स्वराशि में आना बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इस दौरान उसका असर कई गुना बढ़ जाता है। मंगल का यह गोचर ऊर्जा, साहस, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला रहेगा। 40-45 दिनों तक मेष, सिंह और कुछ अन्य राशियों के लिए यह समय करियर, धन और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है।

Mars Transit in Aries: मंगल के मेष राशि में आते ही इन राशियों पर बरसेगी सफलता

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे खास माना जा रहा है। मंगल आपके स्वामी ग्रह हैं और लग्न भाव में उनका प्रवेश व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी और नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस समय लिया गया फैसला भविष्य में लाभ दे सकता है। आत्मविश्वास बढ़ने से लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर धन लाभ के संकेत दे रहा है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। व्यापार में पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। साथ ही मित्रों और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके पूरे होने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्य वृद्धि का माना जा रहा है। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।

धनु राशि


धनु राशि के लोगों पर मंगल गोचर का अच्छा प्रभाव दिखाई देगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक रूप से भी आप पहले की तुलना में अधिक मजबूत महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटे यात्राओं से भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

Mangal Gochar Unlucky Rashi: किन राशियों को रहना होगा सतर्क?

मंगल गोचर 2026 के दौरान मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। इन राशियों के जातकों को खर्च, रिश्तों, स्वास्थ्य और करियर से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें

शुक्र गोचर 8 मई 2026: मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश से मेष, सिंह और कुंभ राशि को धन लाभ व करियर में सफलता
Published on:
08 May 2026 10:31 am
Also Read
View All