Masik Rashifal April 2026 : अप्रैल 2026 का महीना ग्रहों के परिवर्तन और उनके प्रभाव के कारण कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने जहां कुछ राशियों को करियर और धन के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, वहीं कुछ को चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। भविष्यवक्ता और […]
Masik Rashifal April 2026 : अप्रैल 2026 का महीना ग्रहों के परिवर्तन और उनके प्रभाव के कारण कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने जहां कुछ राशियों को करियर और धन के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, वहीं कुछ को चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास के अनुसार तुला से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए यह (Masik Rashifal April 2026) महीना कभी राहत तो कभी सावधानी का संकेत दे रहा है। करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य हर पहलू में ग्रहों की चाल का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में जरूरी है कि आप सही समय पर सही निर्णय लें और बताए गए उपायों को अपनाकर अपने जीवन को संतुलित बनाए रखें।
तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस माह आप तमाम चीजों को लेकर असमंजस अथवा भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। इस माह आपको अपने करियर-कारोबार को लेकर अत्यंत ही सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। इस माह समस्याओं से आंख मूंदने या फिर कहें चीजों को टालने की बजाय उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा नुकसान और अपमान दोनों झेलना पड़ना सकता है। हालांकि अप्रैल महीने की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी और इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्राएं सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी।
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपको छोटी-छोटी चीजों के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। अचानक से आए किसी बड़े खर्च से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
माह के मध्य में अपने विरोधियों से बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। वे आपके बनते काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। माह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार की दृष्टि से तो शुभ रहने वाला है लेकिन संबंधों में उत्पन्न होने वाली गलतफहमियां आपके रिश्तों में दरार डालने का कारण बन सकती हैं। लव लाइफ हो या फिर मैरीड लाइफ उसे सुखमय बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें।
उपाय: दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीने की शुरुआत थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अचानक से आई किसी बड़ी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से समर्थन और सहयोग न मिल पाने के कारण मन चिंतित रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को इस पूरे माह किसी भी डील पर बगैर जाने-समझे हस्ताक्षर करने से बचना चाहिए। इसी प्रकार भूमि-भवन से जुड़े सौदा आदि करते समय भी खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस पूरे माह सट्टा-लॉटरी या फिर कहें शार्टकट तरीके से धन कमाने से दूरी बनाए रखना चाहिए। साथ ही साथ धन के लेनदेन में सावधानी बरतें।
माह के मध्य में संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। अप्रैल के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए राहत भरा रह सकता है। इस दौरान करियर-कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभदायक रहने वाली हैं। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। करियर-कारोबार में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति का पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। स्वजनों के साथ उपजे मतभेद संवाद से दूर होंगे। किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आपको कभी खुशी कभी गम की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि माह की शुरुआत सुखद रहने वाली है और इस दौरान आपके अधिकांश सोचे हुए कार्य समय पर मनमुताबिक तरीके से पूरे होते नजर आएंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में रमेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है। इस दौरान घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे।
प्रेम संबंध के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा लेकिन माह के मध्य में कुछेक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। इस दौरान किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से आपके और पार्टनर के बीच मनमुटाव पैदा हो सकता है। इस दौरान आपको स्वजनों के संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछेक चीजों से समझौता भी करना पड़ सकता है।
अप्रैल माह के मध्य में एक बार फिर आपको चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगी लेकिन माह के उत्तरार्ध में आपको बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगा। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। धनु राशि के जातकों को माह के उत्तरार्ध में लोगों से उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
मकर राशि के जातकों के लिए यह अप्रैल का महीना सामान्य फलदायी रहने वाला है। माह की शुरुआत करियर-कारोबार से जुड़े किसी अच्छी खबर से होगी। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह अनुकूलता बनी रहेगी। लोग आपके सकारात्मक प्रयासों की प्रशंसा करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
माह के दूसरे सप्ताह में किसी भी प्रकार के नियम का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपकी वाणी से काम बनेंगे और बिगड़ेंगे। ऐसे में लोगों के साथ बात व्यवहार करते समय खूब सावधानी रखें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। तर्क-वितर्क से खुद को दूर रखें।
माह के मध्य में आपका रुझान नई चीजों को सीखने की ओर रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए विशेष रूप से प्रयासरत रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने रोजी-रोजगार में बदलाव का विचार बना सकते हैं। हालांकि ऐसा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।
माह के मध्य में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा। इस दौरान तीर्थाटन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। माह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए एक कदम आगे बढ़कर लोगों के साथ संवाद करना होगा।
उपाय: शिव रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको तमाम तरह की परेशानियों से बचने के लिए अपने समय, धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। माह की शुरुआत में किस्मत आपका दरवाजा खटखटा सकती है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिसे आपको खोने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। इस दौरान व्यवसाय में आय के मुकाबले व्यय ज्यादा रहेगा।
माह के दूसरे सप्ताह में आपको किसी भी बड़े निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा वरिष्ठों की सलाह को अनदेखी करने से बचना चाहिए। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ तमाम चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना ठीक रहेगा।
माह के मध्य में अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहें। इस दौरान अपनी दिनचर्या, खानपान और संबंधों पर विशेष ध्यान दें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के मध्य में किसी भी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचना चाहिए।
सुख-संपत्ति और सफलता की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगै।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको अपने करियर-कारोबार आदि में बड़ी सावधानी के साथ कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आपके विरोधी सक्रिय रहते हुए आपके कार्यों में अड़ंगे डालने का कार्य कर सकते हैं।
माह का पहला सप्ताह आर्थिक दृष्टि से यह महीना बहुत ज्यादा सकारात्मक नहीं कहा जा सकता है। माह की शुरुआत में ही कुछ बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है, जिसके चलते माह के अंत तक आपको उधार मांगने तक की नौबत आ सकती है। इस माह आपको ऋण और रोग से बचने की आवश्यकता रहेगी। माह के दूसरे सप्ताह में विशेष रूप से अपनी सेहत का ख्याल रखें और अपने खानपान के साथ दिनचर्या सही रखें। इस दौरान घर परिवार के सदस्यों के साथ कुछे मुद्दों को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। आत्मीय संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के साथ संवाद बनाए रखें।
माह के मध्य में आपको आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। माह का तीसरा सप्ताह कुछ राहत भरा रह सकता है। इस दौरान अटके हुए कार्यों के पूरे होने और परिश्रम और प्रयास का सकारात्मक नतीजा आने पर आपका कान्फिडेंस मजबूत होगा। इस दौरान लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।