
सिंह राशिफल अक्टूबर 2023 पारिवारिक जीवन
मासिक राशिफल अक्टूबर 2023 के अनुसार यह महीना सिंह राशि वाले लोगों की फैमिली लाइफ के लिए मिलाजुला है। जहां अक्टूबर महीने में सिंह राशि के लोगों को संतान के कारण परेशानी हो सकती हैं। संतान के दोस्त आपको पसंद नहीं आएंगे और उसका मार्गदर्शन करने की हर संभव कोशिश करेंगे। ऐसी स्थितियों में आपको किसी भी विवाद से बचने की जरूरत है, साथ ही धैर्य से काम लेना होगा। वहीं घर में बाकी लोगों के साथ आपका व्यवहार मैत्रीपूर्ण रहेगा और सभी का आपके प्रति स्नेह बना रहेगा। अक्टूबर के आखिर में सब कुछ सामान्य हो जाने की संभावना है। वहीं इस समय आपको घर के किसी काम से दूसरे शहर में यात्रा करने की जरूरत पड़ सकती है।
मासिक राशिफल सिंह व्यापार और नौकरी
मासिक राशिफल सिंह अक्टूबर 2023 के अनुसार यह महीना सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से शुभ रहेगा और इस महीने ऐसे लोग जो व्यापार से जुड़े हैं अपने कारोबार को विस्तार देने का विचार करेंगे। इसके लिए नए समझौते भी किए जा सकते हैं जो भविष्य में जाकर फलदायी सिद्ध होंगे। हालांकि किसी भी नए समझौते को करने से पहले उसकी अच्छे से जांच-परख करनी जरूरी है वर्ना शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस समय राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है वर्ना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अक्टूबर में सिंह राशि के सरकारी अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उन्हें टेंशन हो सकती है। सिंह राशि के ऐसे जातक जो प्राइवेट जॉब कर रहे हैं उनके लिए शुभ समय है। बॉस आपसे खुश होंगे, पदोन्नति भी मिल सकती है।
सिंह राशिफल अक्टूबर 2023 शिक्षा और करियर
सिंह राशिफल अक्टूबर 2023 के अनुसार यह महीना सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए सामान्य रहेगा। हालांकि अभी-अभी कॉलेज में दाखिला लिए हैं तो कुछ सहपाठियों से चुनौती मिल सकती है जिससे मन कुंठित होगा। हालांकि उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे स्टूडेंट्स जो कंप्यूटर, मीडिया, डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाह रहे हैं, उन्हें लाभ होगा। वहीं जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अक्टूबर में किसी क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सकता है। लेकिन आप उसके लिए आशंकित रह सकते हैं। ऐसे में किसी भी मौके को हाथ से न जाने दें।
अक्टूबर 2023 मासिक राशिफल सिंह प्रेम जीवन
ज्योतिष के अनुसार अक्टूबर की शुरुआत में सिंह राशि के लोगों का अपने साथी के साथ झगड़ा हो सकता है और दोनों के बीच मतभेद उभरकर सकते हैं। किसी भी प्रकार की द्वेष भावना को मन में ना आने दें और रिश्ता बिगड़ने से बचाने के लिए उनसे खुलकर बात करें। आपका मन किसी और पर भी आ सकता है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें। यदि आप घर पर अपने लव की बात बताना चाहते हैं तो अक्टूबर अनुकूल नही हैं और इसके लिए अभी आपको और प्रतीक्षा करने की जरूरत है। हालांकि विवाह का इंतजार कर रहे लोगों को ननिहाल पक्ष की ओर से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
सिंह राशि अक्टूबर स्वास्थ्य जीवन
सिंह राशिफल के अनुसार अक्टूबर में सिंह राशि के लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आप स्वयं को पहले से ज्यादा मजबूत और स्वस्थ पाएंगे। हालांकि सिर दर्द, चिंता और तनाव की समस्या मन को बेचैन कर सकती है। इसके लिए तनाव से बचने का उपाय करें, प्रतिदिन योग करें।
सिंह राशि लकी नंबर और लकी कलर अक्टूबर 2023
अक्टूबर माह में 7 नंबर सिंह राशि वालों के लिए शुभफलदायक है, यानी अक्टूबर में सिंह राशि के लिए लकी नंबर 7 और लकी कलर आसमानी है। इसी अंक और रंग को महीने भर प्राथमिकता दें तभी शुभ होगा।