राशिफल

Monthly Horoscope: 30 दिन स्वास्थ्य को लेकर घर में रहेगी टेंशन, जानें आने वाले दिनों में नौकरी का क्या रहेगा हाल और शनि का कौन उपाय दे सकता है राहत

Monthly Horoscope Vrishchik: वृश्चिक राशि के लिए आने वाले तीस दिन कैसे रहेंगे जानने के लिए पढ़ें वृश्चिक मासिक राशिफल सितंबर, साथ में इस महीने समस्याओं से निपटने के क्या हैं शनि उपाय..
3 min read
• •
Updated: 1 Sep 2023, 9:56 PM IST
shani_horoscope.jpg
सितंबर राशिफल 2023

पारिवारिक जीवन
मासिक राशिफल वृश्चिक सितंबर के अनुसार इस महीने वृश्चिक राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से समस्याएं रहेंगी। घर में घर में यदि किसी व्यक्ति को पहले से कोई बीमारी है तो इस माह यह समस्या बढ़ सकती हैं। इससे बचने के लिए डॉक्टर के संपर्क में रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में चिंता का माहौल रहेगा और सभी की आपसे अपेक्षा अधिक रहेगी। इससे आप संयम से काम लें। सितंबर महीने में वृश्चिक राशि वालों का माता-पिता से मतभेद हो सकता हैं। इन चीजों से बचने के लिए व्यवहार में परिवर्तन लाएं और दूसरों की भी बात ध्यान से सुनें।

व्यापार और नौकरी
वृश्चिक सितंबर राशिफल के अनुसार इस महीने आपको ज्यादा कार्य करने की जरूरत पड़ेगी। व्यापार की दृष्टि से सितंबर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक होगा। लेकिन परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में बड़ा लाभ मिल सकता हैं। धन संबंधी निर्णय लेने में माता-पिता या बड़ों से राय मशवरा करना लाभदायक रहेगा। यदि आप सरकारी क्षेत्र में काम करते हैं तो किसी के साथ तीखी नोकझोंक हो सकती है, जिससे समस्या आएगी। निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को अपने लिए किसी सीनियर की सहायता लेनी पड़ेगी।

शिक्षा और करियर
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शिक्षा और करियर का क्षेत्र उत्साहजनक परिणाम देगा। इस महीने आपका मन नए विषयों को लेकर जिज्ञासु रहेगा, आप ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रयास करेंगे। खासकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए ऐसे विषयों को चुनेंगे जो भविष्य में उनके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सितंबर में शुभ संकेत मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को दो-तीन जगह से आकर्षक ऑफर मिल सकता है लेकिन निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक मासिक प्रेम जीवन
वृश्चिक मासिक प्रेम जीवन सितंबर के अनुसार यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो इस माह भेंट होने की प्रबल संभावना है, जिससे मन रोमांचित रहेगा। विवाहित पुरुषों का अपनी पत्नी के प्रति प्रेम और बढ़ेगा। इससे आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे। सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है। वहीं, जिनका विवाह नही हुआ है, उन्हें अपने नानी के घर की तरफ से रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन आपकी माता का मन रिश्ते पर आशंकित रहेगा। ऐसे में कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें।

वृश्चिक स्वास्थ्य जीवन सितंबर
वृश्चिक स्वास्थ्य जीवन सितंबर के अनुसार इस महीने ऐसे लोग जिन्हें श्वांस संबंधी समस्या है, उन्हें अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। सितंबर महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से वृश्चिक राशि वालों के लिए उथल-पुथल वाला रहेगा और कोई ना कोई बीमारी परेशान करती रहेगी। जिन्हें शरीर में दर्द या सिर दर्द की समस्या रहती हैं उन्हें इस माह और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं मानसिक रूप से भी सितंबर तनाव देने वाला रहेगा, इससे आप अवसादग्रस्त हो सकते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल और तिल को शनि भगवान पर चढ़ाए।

वृश्चिक राशि लकी नंबर और रंग
ज्योतिषियों के अनुसार सितंबर माह के लिए वृश्चिक राशि का शुभ अंक 8 और शुभ रंग ग्रे है। यदि आप अंक 8 और ग्रे रंग को जीवन में प्राथमिकता देंगे तो लाभ होगा।

Updated on:
1 Sep 2023, 9:56 PM IST
Published on: