4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monthly Horoscope Tula September: निवेश भविष्य में दे सकता है घाटा, तुला राशि वालों का ऐसा रहेगा करियर

सितंबर महीने में पांच प्रमुख ग्रहों सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और शनि की चाल में बदलाव होगा। इसमें बुद्धि के कारक ग्रह बुध और धन, विलासिता के कारक शुक्र दोनों एक ही राशि कर्क में मार्गी होंगे। वहीं, इसी महीने में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग भी बनेगा। इन सबका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा, जिससे कुछ का किस्मत साथ देगी और कुछ का नहीं तो आइये सितंबर मासिक राशिफल में जानते हैं तुला राशि के लोगों के लिए कैसे रहेंगे आने वाले तीस दिन..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 31 Aug 2023, 9:49 PM IST

september_rashifal.jpg

सितंबर राशिफल 2023

तुला राशि पारिवारिक जीवन
सितंबर महीने में तुला राशि के जातकों को गलत संगति में पड़ने से बचना चाहिए वर्ना परिवार के सदस्यों में आपको लेकर गलत धारणा बन सकती है। परिवार में किसी सदस्य की आपके प्रति द्वेष भावना भी आ सकती है। इससे बचने के लिए विनम्र रहें और परिवार में सभी से खुलकर बात करें। सितंबर में आपको घर के किसी सदस्य के साथ दूसरे शहर में यात्रा करना पड़ सकता है। माह के अंत में किसी सदस्य के कारण घर में खुशी का माहौल रहेगा।

व्यापार और नौकरी
मासिक राशिफल के अनुसार सितंबर में तुला राशि के जातकों को व्यापार में गलत निवेश दुविधा में डाल सकता है जो भविष्य में घाटा देगा। इस महीने आप किसी के प्रति शत्रुभाव न रखें, लेकिन बही खातों की जांच-परख जरूर करें। यदि आपने कहीं पैसा लगा रखा है तो वहां से लाभ में रहेंगे। ऐसे में उस ओर ध्यान बनाए रखें। वहीं इस महीने सरकारी कर्मचारियों को वेतन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नोकझोंक हो सकती है। इस महीने निजी कर्मचारी अपने काम के प्रति सचेत रहेंगे और उनका ध्यान दिनचर्या को सुचारू बनाने में होगा।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope September: 1 सितंबर से वृषभ, मिथुन समेत आठ राशियों की चमकने लगेगी किस्मत, पढ़िए मासिक राशिफल

ये भी पढ़ेंः छह राशियों पर सितंबर में बरसेगी बुध, शुक्र की कृपा, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Cancer September : आने वाले तीस दिन कर्क राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, खुशियों से भर जाएगी झोली

तुला राशि शिक्षा और करियर
सितंबर राशिफल तुला के अनुसार तुला राशि के जातक यदि पढ़ने के साथ-साथ किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमे लाभ मिलेगा। इसके लिए किसी बड़े का मार्गदर्शन भी मिल सकता है। ऐसे में उनका उचित सम्मान करें और उनकी बात को ध्यान से सुनें। कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थी इस माह संगीत या कला के क्षेत्र में रुचि लेंगे और उनका ध्यान अपना सर्वश्रेष्ठ देने में होगा।

तुला राशिफल प्रेम जीवन
तुला राशिफल सितंबर के अनुसार इस राशि के जातकों का अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा हैं तो वह इस माह और बढ़ जाएगा। आप दोनों के बीच ईर्ष्या की भावना आएगी। आप अपने साथी की किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, जो दूरियां बढ़ाएगी। यदि आप धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर हो सकती है। अपने लिए जीवनसाथी खोज रहे लोगों के मन में किसी को लेकर आकर्षण की भावना आ सकती हैं, जिससे आप उसे अपना दिल दे बैठेंगे। हालांकि उसके साथ किसी भी बात को आगे बढ़ाने से पहले स्वयं के सुधार पर काम करें।


स्वास्थ्य जीवन
तुला सितंबर मासिक राशिफल के अनुसार इस राशि के जातकों को सितंबर में स्वास्थ्य के क्षेत्र से राहत मिलेगी। कोई नई समस्या नहीं आएगी। मधुमेह या उच्च रक्तचाप की समस्या झेल रहे लोगों की भी सेहत में सुधार होगा। माह के मध्य में शरीर के किसी भाग में चोट लग सकती है, जिसका दर्द कुछ दिनों तक रहेगा। अपने मन को नियंत्रित रखें और किसी प्रकार की कटुभावना को मन में न आने दें। इसी के साथ दूसरों से बात करते समय शब्दों का चुनाव सही ढ़ंग से करें।

लकी नंबर और लकी कलर
सितंबर माह के लिए तुला राशि का शुभ अंक 6 और शुभ रंग मैरून रहेगा। इसलिए इस महीने इस रंग और अंक को प्राथमिकता देना आपके लिए लाभदायक रहेगा।