28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monthly Horoscope Virgo: अगले तीस दिन लव लाइफ में सुनाई देगी खटपट, जानिए कैसा रहेगा कन्या का करियर और स्वास्थ्य

नया महीना शुरु होने वाला है, इस सितंबर महीने में राशियों के हाल भी बदल जाएंगे। ज्योतिषियों से जाने सितंबर में क्या रहेगा विभिन्न राशियों के लोगों का हाल। इसके लिए www.patrika.com पर पढ़ें सितंबर राशिफल कन्या।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 28 Aug 2023, 3:52 PM IST

kanya_rashi.jpg

कन्या राशि मासिक राशिफल सितंबर 2023

पारिवारिक जीवन
मासिक राशिफल कन्या के अनुसार सितंबर में आपका अधिक समय आध्यात्मिक कार्यों में बीतेगा। इस महीने आपके घर में पूजा-अनुष्ठान के संकेत हैं, जिससे पारिवारिक माहौल धार्मिक रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी ओर आकर्षित होंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान घर की कोई बात बाहर कहने से बचें, वर्ना कोई इसका फायदा उठाकर घर के लोगों में द्वेष पैदा कर सकता है। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

व्यापार और नौकरी
मासिक कन्या राशिफल के अनुसार सितंबर में कन्या राशि के ऐसे लोग जो व्यापार करते हैं, उनको इस महीने कोई नया सौदा मिल सकता है। हालांकि अनदेखी के कारण यह आपके हाथ से निकल भी सकता है। बाजार में किसी के साथ मनमुटाव भी हो सकता है। इसलिए वाणी पर संयम रखें और झगड़ों से बचें।
यदि किसी क्षेत्र में नौकरी लगी है तो सितंबर में आपके लिए शुभ संकेत हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे तरक्की होगी। सरकारी अधिकारी इस महीने अपने लिए कुछ नया करने की सोच सकते हैं। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है।

शिक्षा और करियर
कन्या राशि के स्टूडेंट्स के लिए सितंबर महीना शानदार रहेगा। इन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी। हालांकि उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे स्टूडेंट्स का मन सितंबर में पढ़ाई में कम लगेगा और वे अन्य बातों की ओर आकर्षित होंगे। आखिर तक किसी सहपाठी से नोकझोंक भी हो सकती है। यदि आप सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको पढ़ने का तरीका बदलना होगा, अध्यापकों के संपर्क में रहे।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope September: इन लोगों का भाग्य लेने वाला है करवट, चार दिन बाद से वृषभ, मिथुन समेत आठ राशियों की चमकने लगेगी किस्मत, पढ़िए मासिक राशिफल

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Leo: पांच दिन बाद बदल जाएगी किस्मत, जानिए कैसे रहेंगे आनेवाले तीस दिन

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Cancer September : आने वाले तीस दिन कर्क राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, खुशियों से भर जाएगी झोली

कन्या मासिक लवलाइफ
नए महीने की शुरुआत में ही कन्या राशि के लोगों का लवर से मतभेद हो सकता है। हालांकि धीरे-धीरे मामला सुलझ जाएगा। आपका साथी आप से किसी चीच की अपेक्षा रखेगा, ऐसे में उससे खुलकर बात करें। विवाहित लोगों में साथी के प्रति अविश्वास की भावना जन्म लेगी। वहीं सिंगल युवाओं का जीवन इस महीने उदासी में बीतेगा। उनमें किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी।

स्वास्थ्य जीवन
सितंबर में कन्या राशि के ऐसे जातक जो मधुमेह और श्वास रोग से ग्रस्त हैं, उन्हें अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि इस महीने के बीच में आपकी तबीयत बिगड़ सकती हैं। यदि आपकी उम्र चालीस वर्ष से अधिक है तो तीसरे सप्ताह में घुटनों में दर्द हो सकता है। इस महीने तनाव भी हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vrishabh masik rashifal september: आने वाले तीस दिन वृषभ राशि के लिए अच्छे, परिवार और करियर में खुशखबरी

कन्या राशि का लकी नंबर और लकी रंग
सितंबर महीने के लिए कन्या राशि के जातकों का लकी नंबर 7 और लकी कलर आसमानी है। ज्योतिषियों का कहना है सितंबर में कन्या राशि के लोगों को सात नंबर और आसमानी रंग को प्राथमिकता देना चाहिए, इससे इन्हें लाभ होगा।