7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vrishabh masik rashifal september: आने वाले तीस दिन वृषभ राशि के लिए अच्छे, परिवार और करियर में खुशखबरी

सितंबर राशिफल संकेत कर रहा है आने वाले तीस दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्छे हैं। परिवार और करियर से खुशखबरी मिल सकती है तो आइये जानते हैं कि सितंबर में वृषभ राशि वालों को क्या सौगात मिलने वाली है।
2 min read
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Aug 19, 2023

taurus.jpg

मासिक राशिफल 1 सितंबर से 30 सितंबर 2023

वृषभ पारिवारिक जीवन
सितंबर महीने में परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद समाप्त होने की उम्मीद है। साथ ही पारिवारिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहन संग कुछ नया शुरू करने की सोच सकते हैं। इसमें माता-पिता का साथ मिलेगा। घर का कोई सदस्य किसी और जगह पढ़ाई या नौकरी करता हैं तो इस महीने घर आ सकती है। उसके साथ कोई खुशखबरी भी आ सकती है।

व्यापार और नौकरी
व्यापार में सितंबर का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस महीने रूका हुआ काम शुरू हो जाएगा, जिससे आपको लाभ मिलेगा। सरकारी अधिकारी काम पर ध्यान देंगे तो इस माह प्रमोशन की संभावना है। आने वाले तीस दिन के बीच वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन भी मिल सकता हैं। निजी क्षेत्र के कर्मचारी ऑफिस की राजनीति से दूर रहें वर्ना नकारात्मक छवि बन सकती है।

शिक्षा और करियर
सितंबर महीना वृष राशि के स्टूडेंट्स के लिए ठीक नहीं है। स्कूली छात्रों का पढ़ाई से मोहभंग हो सकता है, जिससे माता-पिता निराश होंगे। कॉलेज स्टूडेंट्स की शिक्षा को लेकर संशय की स्थिति रहेगी। वहीं जो स्टूडेंट प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनमें भी अज्ञात आशंका रहेगी। हालांकि सीनियर्स का मार्गदर्शन आपको राह दिखा सकता है।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 21 August-27 August: आने वाले सात दिन इन लोगों को रहना होगा संभलकर, कर्क सिंह के आए अच्छे दिन

प्रेम जीवन
ज्योतिष के अनुसार यदि आपके विवाह को 10 वर्ष से कम का समय हुआ है तो सितंबर में आपको पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है, जिससे मन खुश होगा। वहीं जिन लोगों के विवाह को 10 वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका हैं, उन्हें पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। दोनों कहीं घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं। यदि आप अपने साथी से दूर हैं तो इस माह आपकी उनसे भेंट भी संभव है। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस माह निराश रहना पड़ेगा।

स्वास्थ्य
ज्योतिष के अनुसार सितंबर का महीना स्वास्थ्य के लिहाज से वृषभ राशि के जातकों के लिए ठीक है। इस महीने कोई समस्या आने की उम्मीद नहीं है। पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आराम मिल सकता है। सितंबर में वृषभ राशि वाले तरोताजा महसूस करेंगे। नए-नए विचार भी आएंगे और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

लकी नंबर और कलर
सितंबर में वृषभ राशि वालों का शुभ अंक 9 और शुभ रंग स्लेटी है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वृषभ मासिक राशिफल संकेत करता है कि सिंतंबर में अंक 9 और स्लेटी रंग को प्राथमिकता देने पर वृषभ राशि के लोगों को लाभ होगा।