राशिफल

Saptahik Rashifal 24-30 August 2026: नौकरी, पैसा और प्यार… जानें नए सप्ताह में क्या कहती है आपकी राशि

Saptahik Rashifal 24-30 August 2026: 24 से 30 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, बिजनेस, धन, प्रेम, स्वास्थ्य, यात्रा, शुभ अंक और शुभ रंग की सटीक भविष्यवाणी जानें।
5 min read
Aug 23, 2026
saptahik rashifal 24-30 august 2026 weekly rashifal
Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 24-30 August 2026 (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Rashifal 24-30 August 2026: अगस्त का अंतिम सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण फैसलों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से 24 से 30 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और जानें आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहने वाला है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal)

मेष राशि के जातक खुद को पहले से अधिक सशक्त महसूस करेंगे। लोगों से मिलने जुलने में आपकी शालीनता बनी रहेगी। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। व्यापार में लाभ या सफलता के बाद कुछ समय तक कड़ी मेहनत और लगन से अगला पड़ाव हासिल करेंगे। बस एक बात का ध्यान रखें अपनी बात स्पष्ट करें पर कड़वी ना कहें।

शुभ रंग- पीकॉक ब्लू
शुभ अंक- 2

वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Vrishabh Saptahik Rashifal)

वृष राशि को सुख शांति का अनुभव होगा। निजी संबंधों में प्रेम प्रकाश होगा। छोटी-छोटी बातों पर बिना वजह कलह से दूर रहे। धन और मान सम्मान दोनों मिलेंगे। आपके लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि आप समय के प्रवाह के साथ बहें और घटनाओं में बाधा बनने से बचे। प्रसन्नता के माहौल में भीतरी और बाहरी संतुलन बनाए रखें। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- 2
शुभ अंक- सी ब्लू

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Rashifal)

मिथुन राशि के लिए अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप पारिवारिक रिश्तों को अपनी सूझबूझ से व्यवस्थित कर लेंगे। खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों में आपका हुनर चमकेगा जिससे लंबी यात्रा का मौका भी मिल सकता है। प्राथमिकताओं में बदलाव के साथ आपका रवैया नरम और दयावान हो जाएगा। रिश्तो में संतुलन और स्पष्ट दृष्टिकोण हासिल करेंगे। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी।

शुभ रंग- रंग चेरी रेड
शुभ अंक- 5

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kark Saptahik Rashifal)

कर्क राशि के दूर-दराज से आने वाले अतिथि और शुभ समाचार प्रसन्नता से भर देंगे। आपकी अंतरात्मा की शक्ति आपको मुश्किल हालातों से बाहर निकाल ले जाएगी। अपने दृष्टिकोण और लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहे। आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें अन्यथा आपकी अधिकांश ऊर्जा इन्हीं में क्षीन हो जाएगी। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।

शुभ रंग- गोल्डन येलो
शुभ अंक- 3

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (Singh Saptahik Rashifal)

सिंह राशि के लिए वर्तमान समय में संपत्ति का क्रिया विक्रिया लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपनी व्यावहारिक क्षमता से सभी रिश्तों को कंट्रोल कर लेंगे। अब समय आ गया है कि आप अपने बिजनेस से ऐसे लोगों को निकाल दें जो आपको आगे बढ़ने से रोक रहे है। जिंदगी में कुछ बड़े बदलाव दस्तक दे रहे हैं। आवश्यकताओं और टारगेट को पूरा करने के लिए मामलों को गहराई से समझे। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं।

शुभ रंग- रस्टी रेड
शुभ अंक-3

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)

कन्या राशि के लिए व्यवसाय और पारिवारिक स्थितियों को अनुकूल बनाने में सक्षम होंगे। निजी संबंधों में प्रेम और उत्साह आनंद का संचार करेगा। आप एक लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी नई सोच और उम्मीद जगाने वाली बातें लोगों के बीच आपको प्रसिद्ध कर देगी।आप अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं से कोई समझौता नहीं करेंगे। बिना किसी रूकावट या भारी हस्तक्षेप के तेजी से भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग- रेनबो पेस्टल
शुभ अंक- 9

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

तुला राशि के जातक दिनचर्या में बदलाव लाकर परिस्थितियों और लक्षयो को अपने पक्ष में लाने में सफल रहेगे। आप अपने वॉक पटुता व्यवहार से दूसरों को आकर्षित कर लेंगे। दफ्तर में मुकाबला चाहे कितना भी कड़ा क्यों ना हो आप अपनी काबिलियत साबित कर ही देंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त व थकने वाला रहेगा। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। तन मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे।

शुभ रंग- क्रीमी व्हाइट
शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)

वृश्चिक राशि के लिए नई शुरुआत का योग बनेगा। घर और कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज सज्जा करेंगे। परिवार के साथ किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। काम को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ा समझौता करना पड़े तो पीछे ना हटे। स्पष्टता के मेल से कार्यक्षेत्र की मुश्किलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। अच्छे बिजनेस प्लान और निवेश के अवसर आएंगे। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

शुभ रंग- रोज पिंक
शुभ अंक- 8

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)

धनु राशि के लिए स्पष्ट दृष्टि से व्यावसायिक मामलों को तेजी से हल करेंगे। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं से कोई समझौता नहीं करेंगे। वित्तीय पहलुओं व बारीकियां को संभालने की अपनी व्यावहारिक समझ से उत्साहित महसूस करेंगे। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहे हैं। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक,मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी।

शुभ रंग- क्रीमी व्हाइट
शुभ अंक- 6

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)

मकर राशि की रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी और आप अपनी भावनाएं खुलकर साझा कर पाएंगे। निजी संबंधों में सकारात्मक सोच दोबारा ताजगी लाने का काम करेगी। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा। निराश होने के बजाय वास्तविकता को स्वीकार करें और एक बार में एक कदम उठाए। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े। अपने भीतर की सच्चाई को मानकर सोच के सभी दरवाजे खोले और आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग- डार्क रेड
शुभ अंक- 5

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal)

कुंभ राशि के जातक अपनी रचनात्मकता से कार्यों को पूर्ण करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा अतः आप संयम से काम ले। कार्यस्थल की समस्याओं को साहस से हल करें। सप्ताह के अंत तक जीवन में आशा की एक नई किरण दिखाई देगी। कार्य क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। ऊर्जा को सही तरीके से जागृत करने के लिए नया रूटिन अपनाना बेहतर रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे।

शुभ रंग- लेमन येलो
शुभ अंक- 8

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)

मीन राशि चंचल स्वभाव के चलते उद्देश्यों सेअस्थिर हो सकते हैं। कुछ बातों को ऊपर वाले के भरोसे छोड़ देना ही ठीक रहेगा। करियर में नए मौके और रिश्तो में सकारात्मक खुशियां लेकर आएंगे। दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे। आत्म केंद्रित होकर बाहर की वास्तविकता को समझेंगे। तमाम तरह की व्यस्तताओं से घिरे रहने के बावजूद परिवार को समय देंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे।

शुभ रंग- रोज पिक
शुभ अंक- 11

Updated on:
23 Aug 2026 10:25 am
Published on:
23 Aug 2026 10:25 am