Saptahik Rashifal 30 March To 5 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य का भविष्यफल। इस सप्ताह चंद्र और मंगल के गोचर का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, पढ़ें विस्तार से।
Saptahik Rashifal 30 March To 5 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल : यह सप्ताह आपके जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और भावनात्मक गहराई लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत 30 मार्च को चंद्रमा के सिंह राशि में गोचर से होगी, जो आपको अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास से भर देगा। इसके बाद चंद्रमा कन्या, तुला और वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हुए आपके जीवन में संतुलन, व्यावहारिकता और आत्म-चिंतन की भावना को मजबूत करेगा।
वहीं 2 अप्रैल को मंगल का मीन राशि में गोचरआपकी भावनाओं को गहराई देगा और संवेदनशीलता बढ़ाएगा। यह सप्ताह आपके लिए बदलाव, अवसर और आत्म-विश्लेषण का बेहतरीन समय साबित हो सकता है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल विस्तार से।
पुराने ढर्रे और दिनचर्या को त्याग कर भविष्य के लिए नया विजन अपनाएंगे। सकारात्मक और रचनात्मक सोच से कार्य स्थल पर पुरानी उलझन और विवादों का समाधान होगा। व्यावसायिक मामलों में कोई सुनहरा अवसर जीवन में गहन परिवर्तन का कारक बनेगा। व्यक्तिगत पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलेगी।. प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जो भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। परिवर्तन को जीवन में प्रवेश देने के लिए तैयार रहे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 12 और शुभ रंग लोटस पिंक है।
नया कार्य अवसर आपके काम करने के तरीके और लोगों से जुड़ने के अंदाज को पूरी तरह बदल देगा। आपके लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि आप समय के प्रवाह के साथ बहें और घटनाओं में बाधा बनने से बचे। अतीत के अनुभव से सबक ले लेकिन इन्हें दोहराने से बचे। पुरानी बातों को पीछे छोड़ दे। प्रसन्नता के माहौल में भीतरी और बाहरी संतुलन बनाए रखें। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 13 और आपका शुभ रंग ओसियन ब्लू है।
घर और दफ्तर के बाहर समय बिताने से जीवन में नया दृष्टि कौन आएगा। दूधराज के स्थान से शुभ समाचार या मेहमानों का आगमन हो सकता है। प्राथमिकताओं में बदलाव के साथ आपका रवैया नरम और दयावान हो जाएगा। रिश्तो में संतुलन और स्पष्ट दृष्टिकोण हासिल करेंगे। निजी व्यावसायिक मामलों में दबाव की स्थितियां बन सकती हैं। फिटनेस और दिनचर्या को दुरुस्त रखने के लिए आलस्य त्यागना उचित होगा। किसी भी तरह के तनाव को दूर करने के लिए सहज रवैया अपनाए।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक7 है और आपका शुभ रंग ब्राउन है।
प्रकृति के बीच समय बिताना मानसिक शांति में सहायक होगा। आप अपनी शैली में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। अपने दृष्टिकोण और लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहे। आपका दृष्टिकोण युवा और उत्साहपूर्ण रहेगा लेकिन आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को शांत रहकर गंभीरता के पीछे छुपाकर रखेंगे। आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें अन्यथा आपकी अधिकांश ऊर्जा इन्हीं में क्षीण हो जाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। ध्यान करना लाभदायक रहेगा।। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 है और शुभ रंग ऑरेंज है।
कार्यक्षेत्र में कोई नाटकीय घटनाक्रम नये अवसर का द्वार खोलेगा। आंतरिक शक्ति और कड़ी मेहनत से स्थितियों को अपने पक्ष में बदल लेंगे। दोस्तों, रिश्तेदारों में भावनात्मक और आध्यात्मिक रुझान महसूस करेंगे। आवश्यकताओं और टारगेट को पूरा करने के लिए मामलों को गहराई से समझे। मजबूत शख्सियत और सौम्य व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। निजी संबंध सुखद रहेंगे।। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे।। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और शुभ रंग केसरिया है।
कठिन कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे व जटिल मुद्दों को सुलझा लेंगे। आसपास के लोगों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अपने पहनावे और शैली में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। सही उत्तर जानने के लिए अंतरमन की सुने। धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। आसपास के लोगों को अपने फैसले स्वयं लेने के लिए प्रेरित करेंगे।। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 19 है और सन येलो है।
परिणाम की चिंता किए बिना सच्ची भावनाओं और विचारों को व्यक्त करेंगे। मीडिया की चकाचौंध में आएंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी गतिशील ऊर्जा और व्यक्तिगत संबंधों में ग्रहण शीलता का संतुलन लक्षण को प्राप्त करने और प्रेमपूर्ण रिश्ते बनाए रखने में मदद करेगा। व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते कल को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे। आने वाला समय कुछ बड़ा लेकर आएगा। जीवन में जीने के नए आयाम मिलेंगे संभव लक्ष्यो और महत्वाकांक्षाओं का त्याग करना बेहतर रहेगा। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे।.
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और शुभ रंग हरा है।
यह समय पुरानी बातों को पीछे छोड़ नई शुरुआत करने का है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी लेकिन कुछ अप्रत्याशित खर्च भी सामने आ सकते हैं। अच्छे बिजनेस प्लान और निवेश के अवसर आएंगे। कार्य क्षेत्र में धोखेबाज समूह के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने से पहले सतर्क रहे। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। जमीन घर किसी भी तरह के निवेश में लाभ हासिल होगा। प्रकृति के बीच समय बिताएंगे। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और शुभ रंग नेवी ब्लू है।
वित्तीय पहलुओं व बारीकियां को संभालने की अपनी व्यावहारिक समझ से उत्साहित महसूस करेंगे। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहे हैं। एक युवा महिला अपनी जिद पूरी करवाने के लिए परेशान कर सकती है। कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उसे पर उचित सोच विचार कर लें। अपने डर पर काबू पाकर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। जीवन के नए लक्ष्य बनाएंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक,मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग स्काई ब्लू है।.
परिवार में मार्गदर्शन और सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। कोई गहरा अनुभव बड़ा सबक सिखाएगा जो व्यक्तिगत जीवन में बदलाव ला देगा। निजी संबंधों में सकारात्मक सोच दोबारा ताजगी लाने का काम करेगी। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा। दिनचर्या में बदलाव स्थितियां और जिम्मेदारियां के प्रति नया दृष्टिकोण देगा। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े। अपने भीतर की सच्चाई को मानकर सोच के सभी दरवाजे खोले और आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे।।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग सॉफ्ट पिक हैं।.
वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग कठिन परिस्थितियों में संबल देगा। संघर्षों और सहयोग के मामले में आपकी मध्यस्थता सफल रहेगी।. रचनात्मक क्षेत्र में एक अलग छाप छोड़ेंगे।. भावनात्मक उथल-पुथल के चलते दिल और दिमाग अलग-अलग दिशा में खींचेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। ऊर्जा को सही तरीके से जागृत करने के लिए नया रूटीन अपनाना बेहतर रहेगा।। लंबे समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग चॉकलेट ब्राउन है।
कार्यक्षेत्र में व्यापक दृष्टिकोण अपनाएंगे जिससे विस्तार की नई राई खुलेगी। घर में मेहमानों मित्रों और परिवार के साथ किसी उत्सव में सुखद समय बिताएंगे। दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे। तीखी वाणी से दूसरों को ठेस पहुंचाने से बचें। आत्म केंद्रित होकर बाहर की वास्तविकता को समझेंगे। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। तमाम तरह की व्यस्तताओं से घिरे रहने के बावजूद परिवार को समय देंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे।। परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग मिडनाइट ब्लू है।