राशिफल

Shani Nakshatra Gochar 2026: 21 मार्च से उत्तराभाद्रपद के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे शनि, मकर-सिंह-मिथुन के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

Shani Nakshatra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 21 मार्च 2026 को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे, जिससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।यह बदलाव करियर, धन और भाग्य को प्रभावित कर सकता है।खासतौर पर मकर, सिंह और मिथुन राशि के लिए यह समय अच्छे दिन लेकर आ सकता है।

2 min read
Mar 17, 2026
शनि का नक्षत्र परिवर्तन 2026: उत्तराभाद्रपद के तीसरे चरण में प्रवेश|फोटो सोर्स- Freepik

Shani Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि देव समय-समय पर नक्षत्र और उसके चरण (पद) में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है।21 मार्च 2026 को शनि(Shani Nakshatra Gochar) उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे खास ज्योतिषीय बदलाव होने के संकेत हैं।शनि को कर्मफल दाता ग्रह माना जाता है, इसलिए उनका यह गोचर करियर, धन, भाग्य और जीवन के संघर्षों पर गहरा असर डाल सकता है।इस दौरान कुछ राशियों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा, तो वहीं कुछ के जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो सकती है।खासतौर पर मकर, सिंह और मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छे दिन लेकर आ सकता है।

ये भी पढ़ें

Surya Gochar in Meen Rashi: मीन राशि में बना त्रिग्रही योग! सूर्य के प्रवेश से शनि-शुक्र संग बड़ा बदलाव, इन 2 राशियों के लिए किस्मत पलटने के संकेत

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय प्रगति और नए अवसरों से भरा हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे, जिससे मन में संतोष और आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर के क्षेत्र में नई नौकरी मिलने या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। इस दौरान नए लोगों से मुलाकातें होंगी, जो आपके जीवन में नए विचार और योजनाएं लेकर आ सकती हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर सुखद परिणाम दे सकता है। विवाह या रिश्तों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और पदोन्नति के अवसर भी बन सकते हैं। व्यापारियों को नई डील मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से राहत मिलने के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। मानसिक तनाव कम होगा और सकारात्मक सोच बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए भी यह समय शुभ संकेत दे रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे और मनचाहा धन लाभ हो सकता है। व्यापार में विस्तार और प्रगति के संकेत हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं। यदि आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं, तो अब उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी। जीवन में सुख-सुविधाओं में भी इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Surya Nakshatra Parivartan: 18 मार्च से चमकेगी वृषभ, मिथुन और वृश्चिक की किस्मत, नौकरी-व्यापार में बनेंगे लाभ के मौके

Also Read
View All
Surya Gochar in Meen Rashi: मीन राशि में बना त्रिग्रही योग! सूर्य के प्रवेश से शनि-शुक्र संग बड़ा बदलाव, इन 2 राशियों के लिए किस्मत पलटने के संकेत

Daily Horoscope Today : आज का राशिफल 17 मार्च 2026 : मास शिवरात्रि और सिद्ध योग का असर, इन 7 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Surya Nakshatra Gochar: 18 मार्च को मीन राशि में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, जानें 12 राशियों के जीवन में क्या आएंगे बड़े बदलाव

Tarot Horoscope 17 March 2026: मेष को करनी होगी अतिरिक्त मेहनत, कन्या को मिल सकता है आर्थिक लाभ, जानें सभी राशियों का दिन

Meen Rashi Trigrahi Yog : मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: वृषभ, मिथुन और कुंभ की चमकेगी किस्मत, धन-प्रेम-सफलता के योग

अगली खबर