राशिफल

टैरो राशिफल 1 दिसंबर 2025 : मेष, वृषभ से मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का टैरो भविष्य

Tarot Card Reading 1 December 2025 : टैरो राशिफल 1 दिसंबर 2025: एकादशी, सोमवार के लिए टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणी। मेष, कर्क, तुला, मकर समेत सभी राशियों का प्रेम, करियर और वित्त राशिफल जानें। राहुकाल: 08:15 - 09:33 प्रात:। पढ़ें नीतिका शर्मा का टैरो राशिफल।

3 min read
Nov 30, 2025
Tarot Card Reading 1 December 2025

Tarot Card Reading 1 December 2025 : 1 दिसंबर 2025, सोमवार का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है? आज एकादशी है और रेवती नक्षत्र का शुभ योग है। चन्द्रमा आज मीन राशि में संचार करेंगे। टैरो कार्ड्स की गणना से जानिए कि मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, वित्त, और निजी जीवन के मामले में आज का दिन कैसा रहने वाला है। राहुकाल (08:15 प्रात: से 09:33 प्रात: तक) को छोड़कर करें शुभ कार्यों की शुरुआत। पढ़ें टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा द्वारा विशेष राशिफल और जानें कौन सी राशि रहेगी भाग्यशाली और किसे रहना होगा सावधान।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope 30 November To 6 December 2025 : गुरु-मंगल-राहु का महापरिवर्तन! 6 राशियों के जीवन में आएगी धन, प्रेम और सफलता की बहार

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज का विस्तार करने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास के साथ कठोर मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही लाभदायक समय है, अनावश्यक सामान पर धन खर्च करने से बचना चाहिए।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के मन में आज कामकाज को लेकर विचारों का सैलाब रहेगा। सही गलत के निर्णय में अधिकांश समय गुजरेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। कुछ जातकों को विदेश से भी लाभ हो सकता है।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों को गलत काम करने के लिए प्रलोभन दिए जा सकते हैं। आप किसी भी लालच में ना आए और अपने सही काम को जारी रखें। अपनी अंतरात्मा की सुनना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आत्म प्रशंसा और अति अभिमान करने से बचना चाहिए। आज आप जितना ज्यादा लोगों को सहयोग करके चलेंगे, उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए परिस्थितियां उत्तम है।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से तो अच्छा दिखाई दे रहा है लेकिन, आज आपको अपने पारिवारिक माहौल को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। आज अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखें उन्हें कोई अपशब्द न कहें।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों के कामकाज के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप खूब मन लगाकर काम करेंगे। उच्च अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। भूमि जायदाद से संबंधित कुछ फैसले लेने का समय है। आपको सलाह है कि आज आपको खर्च नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक अपने आत्मविश्वास से सही तरीके से काम करके सभी कामों को तेजी से पूरा कर लेंगे। पारिवारिक संबंधों को सुधारने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे। धन कमाने की दृष्टि से दिन अच्छा है। बच्चों से संबंधित खर्चे लगे रहेंगे।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Aaj ka Tarot Rashifal Scorpio)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक आज अपने आप को बेहतर साबित करने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम में लगे रहेंगे। आज सारा ध्यान अधिक से अधिक धन कमाकर उसे संचित करने पर रहेगा।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों का सारा ध्यान आज प्रॉपर्टी से संबंधित विवादों को सुलझाने की तरफ रहेगा। सभी काम को वक्त रहते पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती हैं।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों के मन में कामकाज को लेकर कुछ अंतर्द्वंद चलता रहेगा, परंतु आपकी मेहनत और सही निर्णय से जल्दी ही आप इस से बाहर निकल आएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक मानसिक रूप से आज काफी परेशान रहने वाले हैं। भावनात्मक रूप से अपने आप को बहुत कमजोर महसूस करेंगे। कामकाज में अपनी कलात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे तो लाभ होगा। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों के मन में इच्छाएं बहुत अधिक रहने वाली है। जिसे पूरा करने में ही सारे दिन लगे रहेंगे। किसी को दिया गया। पैसा अटक सकता है। धन कमाने की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। खर्चे भी लगे रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope December 2025 : दिसंबर राशिफल: ‘गजकेसरी’ और ‘बुधादित्य’ योग, इन 6 राशियों के लिए पैसा और प्रमोशन

Also Read
View All

अगली खबर