राशिफल

टैरो राशिफल 12 नवंबर 2025 : कालभैरव जयंती पर इन 5 राशियों को हो सकता है बड़ा लाभ, पढ़ें अपना भाग्य

Tarot Card Reading 12 November 2025 : टैरो राशिफल 12 नवंबर 2025: मार्गशीर्ष मास की कालाष्टमी के दिन जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का टैरो भविष्यफल।

3 min read
Nov 11, 2025
Tarot Card Reading 12 November 2025

Tarot Card Reading 12 November 2025 : आज, 12 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का शुभ दिन है। इस महत्वपूर्ण दिन पर कालभैरव जयंती और कालाष्टमी का पर्व भी मनाया जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की बात करें तो सूर्य देव तुला राशि में और चंद्रमा कर्क के बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। इन विशेष ज्योतिषीय और आध्यात्मिक ऊर्जाओं के बीच, टैरो कार्ड्स आपके भविष्य का आईना दिखा रहे हैं। आज मेष से लेकर मीन राशि तक, किसे मिलेगी सफलता और किन्हें रहना होगा सावधान? जानने के लिए पढ़ें अपना संपूर्ण टैरो राशिफल।

ये भी पढ़ें

Budhvar Ka Vrat : कब से शुरू करना चाहिए बुधवार का व्रत , जान लीजिए पूरी पूजा विधि

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए दिन लव रिलेशनशिप के मामले में कुछ खास नहीं रहेगा है। इसलिए आज आपको कोशिश करके इन संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं। आत्मविश्वास कम रह सकता है।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचारों का तालमेल नहीं बैठ पाएगा।,सहकर्मियों से भी संबंध ख़राब हो सकते हैं। आज व्यक्तित्व अपने चरम पर नहीं होगा, कमजोर रह सकता है ।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

मिथुन राशि के लोगों के लिए कामकाज में कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। परेशानियों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आ सकती है । इसलिए किसी भी प्रकार के शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स कह रहे हैं कि कर्क राशि वालों के लिए अभी पैसों को लेकर हालत कुछ ठीक नहीं रहेगी। आप इसे सुधारने की जितनी भी कोशिश करेंगे, आज के दिन शायद कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा। मां के परिवार को लेकर किसी प्लानिंग में भी कोई रुकावट आ सकती है।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स के हिसाब से सिंह राशि वालों के लिए आज फायदे के कई मौके मिल सकते हैं। आप चाहें तो थोड़ा रिस्क ले सकते हैं, मौके आपके पक्ष में रहेंगे। बस, दिक्कत ये है कि आज आपका ध्यान काम में कम ही लग पाएगा।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स साफ बता रहे हैं कि आज कन्या राशि वालों के लिए पैसे के मामले में दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी मर्जी से खर्च करेंगे, खरीददारी के लिए भी जा सकते हैं, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। साथ ही किसी बाहर के व्यक्ति या जगह से भी फायदा मिल सकता है।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के जातकों को आज कोशिश करनी है कि आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने काम पूरा करने में ही मन लगाएं दूसरों के मामलों में पड़ने से आप अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। आपको दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स के अनुसार वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन आज उनके पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में भी विषम स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद आपकी स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

धनु राशि के जातकों की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। आज आपके खर्चे अधिक होने और लाभ में कमी होने के कारण आप मानसिक रूप से अशांत महसूस कर सकते है।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

आज मकर राशि के लोगों का अपने लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज कोशिश करें की आप वाहन चलाने में विशेष रूप से सावधानी बरते। आज होनी रुचि धार्मिक कार्यों में अधिक बनाकर रखें।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा कठिनाइयों भरा रह सकता है। आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

मीन राशि वालों को आज अपनी हेल्थ को लेकर सतर्क रहना चाहिए। शरीर में थकान या कोई परेशानी महसूस हो सकती है। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। खर्चे बढ़ेगे और मन थोड़ा परेशान रह सकता है, खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें

Kaal Bhairav Jayanti 2025 : कालभैरव जयंती के दिन व्रत करने से क्या होता है , ये उपाय दे सकते हैं समस्याओं से राहत

Also Read
View All

अगली खबर