राशिफल

टैरो राशिफल 14 नवंबर 2025 : लक्ष्मी जी की कृपा से मेष-मीन को मिल सकता है धनलाभ, वृषभ-मिथुन को राहत

Tarot Card Reading 14 November 2025 : 14 नवंबर 2025 का टैरो राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का भविष्यफल। जानें अपनी राशि के लिए करियर, सेहत, धन और प्रेम की भविष्यवाणी।

3 min read
Nov 13, 2025
Tarot Card Reading 14 November 2025 : टैरो राशिफल 14 नवंबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading 14 November 2025 : मार्गशीर्ष मास के 10वें दिन, शुक्रवार 14 नवंबर 2025 को, टैरो कार्ड्स के मार्गदर्शन से जानिए कि आपकी राशि के लिए दिन कैसा रहने वाला है। आज सूर्य देव तुला राशि में और चंद्रमा सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। यह शुक्रवार माता लक्ष्मी को समर्पित है, इसलिए व्रत रखना विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा की गणना के अनुसार, मेष और मीन राशि को धन और करियर में लाभ मिल सकता है, वहीं सिंह राशि वालों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए दिन राहत भरा और अनुकूल है, जबकि तुला राशि के जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें

Surya Gochar 2025 : मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक पर पड़ सकता है बड़ा प्रभाव, जानें राशिफल

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार कि मेष राशि के लोगों को आज कामकाज के लिए नए कार्य किए जा सकते हैं। आज का दिन आपके पक्ष में रह सकता है । कठिन समस्याओं का समाधान मिल सकता है। धन की स्थिति अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

आज वृषभ राशि के लोगों को घर-परिवार और दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव काफी हल्का महसूस होगा। दोस्त भी आपके नए कामों में पूरा साथ देंगे। दिन थोड़ा आसान रहेगा।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स के अनुसार आज मिथुन राशि के लोगों को आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में कमी आ सकती है। आज आपको संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। सरकारी कामों में फायदा मिलेगा, तो दिन थोड़ा राहत भरा रहेगा।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों का भाग्य और धर्म आदि की बातों पर ध्यान केंद्रित रहने वाला है। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी लोकप्रियता फिर से बढ़ेगी।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार सिंह राशिवालों का ध्यान आज खर्च पर केंद्रित रहने वाला है। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें आपको शीत प्रकृति के रोग सता सकता है। खाने-पीने में लापरवाही से बचें।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for Today)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं की कन्या राशि के लोगों को फिलहाल, भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

तुला राशि के लोगों को आज अपनी बातों पर थोड़ा कंट्रोल रखना चाहिए। अंदर कुछ अहंकार आ सकता है, जिससे घर में आपकी लोकप्रियता घट सकती है।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स के अनुसार वृश्चिक राशि के लोग इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे। हालांकि, कुछ कल्पनायें आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैंऔर दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज कुछ रुकावटें सामने आएंगी, लेकिन शादीशुदा जिंदगी सामान्य रहेगी। नए रोजगार के मौके भी मिलेंगे।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मकर राशि के लोगों को इस समय कुछ नए कार्यों की योजना बनानी होगी। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा। शुक्रवार के का व्रत करें। लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स के अनुसार कुंभ राशिवालों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

मीन राशि के लोगों के लिए यह वक्त फाइनेंस से जुड़े काम निपटाने और नए निवेश के लिए बढ़िया है। करियर में भी बदलाव नजर आएगा। सरकारी कामों में फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Vivah Panchami 2025 : ओरछा में होगा राम-सीता का दिव्य विवाह! विवाह पंचमी पर राजा राम बनेंगे दूल्हा, छप गए न्योते

Also Read
View All

अगली खबर