राशिफल

Tarot Horoscope 18 March 2026: आज का टैरो राशिफल: मेष-वृषभ को मिलेगा लाभ, मिथुन-कर्क के सामने आ सकती हैं चुनौतियां

Tarot Horoscope 18 March 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के लिए सावधानी का संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं, आपके लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स।

2 min read
Mar 17, 2026
Tarot Horoscope Today: 18 मार्च को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी चेतावनी?

Tarot Horoscope 18 March 2026: टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार 18 मार्च का दिन कई राशियों के लिए करियर, रिश्तों और आर्थिक मामलों में खास संकेत लेकर आया है।आज कुछ राशियों को धन लाभ और प्रगति के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।ऐसे में दिन की शुरुआत से पहले अपना टैरो राशिफल जानना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Shani Nakshatra Gochar 2026: 21 मार्च से उत्तराभाद्रपद के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे शनि, मकर-सिंह-मिथुन के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज आपके लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत को नजरअंदाज न करें। मन आध्यात्म की ओर भी आकर्षित रहेगा, जिससे अंदरूनी शांति मिलेगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

नई जानकारी या कोई महत्वपूर्ण संदेश आपके सपनों को नई दिशा दे सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है ख्याल रखें।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

आज परिवार में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, खासकर अगर कोई गलती या लापरवाही हुई हो। आर्थिक मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। साथ ही, स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, खासकर संक्रमण से बचाव जरूरी है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

आप अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रखने में सफल रहेंगे, जिससे लोग प्रभावित होंगे। लेकिन जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े मामलों में तनाव हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है, यहां तक कि कानूनी मामला भी बन सकता है। हालांकि, आप अपने रोजमर्रा के कामों को अच्छे से संभाल लेंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kanya)

आप इन दिनों कल्पनाओं में ज्यादा खोए रह सकते हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है। यह समय नए काम शुरू करने के लिए अच्छा है। जरूरत पड़े तो दूसरों की मदद लेने में संकोच न करें।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा और नौकरी या नए अवसर मिलने के संकेत हैं।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

नए काम की योजना बनाने का यह सही समय है। परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं, इसलिए मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मन में संतोष व शांति बनी रहेगी।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

आज आप अपने कामों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। नए निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। करियर में बदलाव या सरकारी कामों में भी सफलता मिल सकती है।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

अगर आप समय का सही उपयोग करें, तो लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि, मन में थोड़ी अस्थिरता या तनाव महसूस हो सकता है शांत रहने की कोशिश करें।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

आज आपको सहयोग भी मिलेगा और विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, इसलिए सतर्क और सक्रिय रहना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

Surya Gochar in Meen Rashi: मीन राशि में बना त्रिग्रही योग! सूर्य के प्रवेश से शनि-शुक्र संग बड़ा बदलाव, इन 2 राशियों के लिए किस्मत पलटने के संकेत

Also Read
View All
Shani Nakshatra Gochar 2026: 21 मार्च से उत्तराभाद्रपद के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे शनि, मकर-सिंह-मिथुन के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

Surya Gochar in Meen Rashi: मीन राशि में बना त्रिग्रही योग! सूर्य के प्रवेश से शनि-शुक्र संग बड़ा बदलाव, इन 2 राशियों के लिए किस्मत पलटने के संकेत

Daily Horoscope Today : आज का राशिफल 17 मार्च 2026 : मास शिवरात्रि और सिद्ध योग का असर, इन 7 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Surya Nakshatra Gochar: 18 मार्च को मीन राशि में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, जानें 12 राशियों के जीवन में क्या आएंगे बड़े बदलाव

Tarot Horoscope 17 March 2026: मेष को करनी होगी अतिरिक्त मेहनत, कन्या को मिल सकता है आर्थिक लाभ, जानें सभी राशियों का दिन

अगली खबर