
Tarot Horoscope Today 11 March 2025 : मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। राशिचक्र 12 राशियों में विभाजित है, जो प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य को प्रभावित करती हैं। इनमें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन शामिल हैं। प्रत्येक राशि का एक विशेष प्रतीक और तत्व होता है, जो उसके गुणों को दर्शाता है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातक नए कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि, आज आप अपनी सेहत या फिर अपने किसी रिश्तेदार की खराब सेहत के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं। हालांकि, इस राशि के राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज वृषभ राशि के जातकों के लिए घरेलू माहौल कुछ प्रतिकूल रह सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात पर तनाव संभव है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ भी हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा।
आज मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों में चुनौतियाँ आ सकती हैं। आपके और आपके साथी के बीच दूरियाँ बढ़ सकती हैं, जिससे आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में, संबंधों को निर्णायक मोड़ पर लाने से बचें और धैर्य रखें। हनुमान जी को लड्डू का प्रसाद अर्पित करने से लाभ होगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशिवालों का फिलहाल, भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। साथ ही आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें। हनुमान जी की पूजा से झंझटों को सुलझाने में मदद मिलेगी।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए फिलहाल, धन संबंधित मामलों में स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में आज बाधा उपस्थित हो सकती है।
तुला राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, वर्तमान समय में लाभ प्राप्ति की संभावनाएँ बन रही हैं। आप जोखिम उठाने का विचार कर सकते हैं, लेकिन अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीरता की कमी महसूस हो सकती है। हनुमान जी का नाम लेकर घर से निकलें, इससे लाभ होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होने वाला है। इसलिए आपको शॉपिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के जातकों को आज सलाह दी जाती है कि वे दूसरों की बातों में न आएं और अपनी समस्याओं पर ही ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से लाभ होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज परिवार और कार्यस्थल दोनों ही जगहों पर विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों का आज दिन की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। हनुमान कवच पाठ करें लाभ होगा।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों का आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। साथ ही आपको सलाह है कि आज वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।