
Aaj Ka Rashifal 11 March 2025: मंगलवार आज का राशिफल 11 मार्च 2025
today horoscope Tuesday: मंगलवार का दिन कई राशि के लोगों के लिए मंगलमय है, फाल्गुन शुक्ल द्वादशी 11 मार्च इन राशियों के लिए धन लाभ और उन्नति ला रहा है। मंगलवार को आपकी आमदनी कैसी रहेगी, करियर कौन सा मोड़ लेगा, यह सवाल मन में हैं तो पं. चंदन श्याम नारायण से जानें हर सवाल का जवाब (Daily horoscope tuesday)
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 11 मार्च को मेष राशि वालों के लिए रोजगार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आय के नए साधन स्थापित होंगे, अहंकार को दूर रखे और अपने व्यवहार को नम्र रखने की कोशिश करें, पिता से अनबन संभव है।
आज का राशिफल वृषभ राशि 11 मार्च के अनुसार मंगलवार को वृषभ राशि वालों का खर्च बढ़ेगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। समझदारी से कार्य करें, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 11 मार्च को कंपनी की ओर से कार्य में के लिए कहीं भेजा जा सकता है। यह यात्रा लाभदायक रहेगी। मंगलवार को मिथुन राशि वालों के रूके काम पूरे होंगे। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन पैसे का सही इस्तेमाल करेंगे तो आगे ये लाभ भी देगा। आप सिंगल हैं तो किसी पार्टी में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपका लाइफ पार्टनर बन जाए। आज सीने में कफ या किसी संक्रमण की शिकायत हो सकती है, बीमार हो सकते हैं।
आज का राशिफल कर्क राशि मंगलवार के अनुसार 11 मार्च को आय से अधिक खर्च होगा, अजनबी लोगों पर विश्वास न करें। धोखा मिल सकता है, पूर्व में लिए गए निवेश से लाभ होगा, संतान सुख की प्राप्ति सम्भव है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 11 मार्च को लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे, व्यावसायिक नई योजना बनेगी जो सफल रहेगी। सामाजिक नई जिम्मेदारी मिल सकती है, वाहन मशीनरी पर खर्च होगा, यात्रा के योग हैं।
दैनिक राशिफल कन्या राशि मंगलवार के अनुसार 11 मार्च को कार्यप्रणाली में सुधार होगा, मेहमानों का आगमन संभव है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, वैवाहिक चर्चा सफल होगी। आर्थिक समृद्धि के योग हैं, अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार मंगलवार 11 मार्च को धर्म-कर्म के काम में रूचि बढ़ेगी, कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नए प्रस्ताव सफल रहेंगे, नए मित्र बनेंगे। आर्थिक लाभ होगा, राजकाज से जुड़े काम में सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः
मंगलवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 11 मार्च को कामकाज की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे, पारिवारिक सुख मिलेगा। आर्थिक सम्पन्नता रहेगी, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
मंगलवार राशिफल धनु राशि मंगलवार के अनुसार 11 मार्च को शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें, संपत्ति के कार्य रूके रहेंगे। अधिकारी वर्ग आप से नाखुश रहेगा, संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
मंगलवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 11 मार्च मंगलवार को आलस्य की अधिकता रहेगी, धार्मिक आयोजनों में रूचि बढ़ेगी। वैवाहिक चर्चा सफल होगी, नए व्यापार को शुरू करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समृद्धि मन को प्रसन्न करेगी, जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।
ये भी पढ़ेंः
कुंभ राशिफल मीन राशि के अनुसार 11 मार्च को किसी बड़े कार्य को होने की संभावना है, विरोधी सक्रिय होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी महापुरुष का सानिध्य मिलेगा।
मीन राशिफल मंगलवार के अनुसार 11 मार्च को रुपयों के लेनदेन में सावधानी रखें, कला जगत से जुड़े जातकों को सम्मान मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता आप को अलग पहचान दिला सकती है, वाहन सुख संभव है।
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Mar 2025 10:38 am
Published on:
10 Mar 2025 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
