राशिफल

Tarot Horoscope Today 13 February : कर्क और सिंह को धन लाभ, आज का टैरो राशिफल में जानिए टैरो कार्ड का इशारा

Tarot Horoscope Today : 13 फरवरी आपके लिए कैसा रहेगा, कुछ राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है 13 फरवरी का दिन सभी सवालों का जवाब जानिए आज का टैरो राशिफल में अजमेर की टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से (Daily Tarot Rashifal)

2 min read
Feb 12, 2025
Tarot Horoscope Today 13 February 2025

Tarot Cards Indication 13 February : टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है। मेष राशि के विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है, जबकि वृषभ राशि के जातकों को सेहत का ध्यान रखना होगा। मिथुन राशि के लोग अपनी वाणी पर संयम रखें, वहीं कर्क और सिंह राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। कन्या राशि के व्यापारियों के लिए आज नए अवसर मिल सकते हैं।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Today Aries)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के विद्यार्थियों को आज काफी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी बुद्धिमानी से कई परिस्थितियां अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Today Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को बदलते मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है। आज आपकी अपने माता पिता से अनबन होने की संभावना है। अनावश्यक क्रोध करने से बचें। अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत करें उसके बाद निर्णय लें।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Today Gemini)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को आज सोच समझकर बोलने की जरूरत है। आपकी वाणी से कोई आहत हो सकता है। इसलिए कोशिश करें की आप अपने शब्दों पर थोड़ा काबू रखें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके हाथ से अच्छे अवसर खो सकते हैं।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Today Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में साबित होने वाला है। आज आपको अपना रुका हुआ धन वापस मिलेगा। साथ ही आज संतान पक्ष की तरफ से जो भी परेशानियां आ रही थी वह सभी कम हो सकती हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह आपके लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Today Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में विशेष फलदायी साबित होगा। आज आपकी आय के नए स्रोत खुलेंगे। साथ ही आज आपका शांत चित्त मन आपको कई परेशानियों से बचाएगा। इतना ही नहीं आपके मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Horoscope Today Virgo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। आज किसी नए उत्पाद या सेवा शुरू करने में आप सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आप इस दिशा में कुछ कदम उठा सकते हैं।

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर "अनशन व्रत"

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Published on:
12 Feb 2025 05:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर