Tarot Rashifal 22 September 2025: आज नवरात्रि और घटस्थापना का शुभ दिन है। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का टैरो राशिफल और शुभ संयोग।
Tarot Rashifal 22 September 2025 : आज सोमवार का दिन है। आज सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा भी कन्या राशि में रहेंगे। आज से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है और घटस्थापना भी होगी। साथ ही वार के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। आज का यह महासंयोग कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है। कर्क राशि के लिए लाभकारी बदलाव होंगे, बड़ी डील मिलने की संभावना है। सिंह को धन धन लाभ मिलेगा , नए अवसर, प्रेम संबंध व संपत्ति योग के योग हैं। कन्या राशि वालों को विदेश व व्यापार से लाभ, भाग्यशाली समय। तुला राशि वालों को अटका धन मिलेगा, विभिन्न स्रोतों से आय संभव है। मकर राशि वालों को कार्यस्थल पर सम्मान व सफलता मिलेगी। मीन राशि वालों के आकर्षण से लोग प्रभावित, नए संबंध बनेंगे। कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर कन्या राशि तक का राशिफलहै। (Today Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों को फिलहाल, धन संग्रह करने में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति कुछ हद तक कमजोर रह सकती है। हालांकि, मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों को फिलहाल, जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। साथ ही कोई बड़ी डील भी आपको मिल सकती है।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपको अपना अटका हुआ धन प्राप्त होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. बोलचाल में कटुता न आने दें।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेगी और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के जातक अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे, कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि जातक फिलहाल, किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। आपको सलाह है कि संपत्ति आदि क्रय करने में जल्दी न करें।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं, परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।