राशिफल

Tarot Rashifal 23 August 2025: शनिवार का दिन मिथुन, कन्या, मकर के लिए शुभ,जानिए बाकी राशियों की भविष्यवाणियां किसकी किस्मत चमकेगी, कौन रहेगा सतर्क?

Tarot Rashifal 23 August 2025: आज का 23 अगस्त का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए सितारे क्या इशारा कर रहे हैं।क्या आज आपकी किस्मत का तारा बुलंद रहेगा? या किसी खास क्षेत्र में बरतनी होगी सावधानी?स्वास्थ्य, करियर, धन और रिश्तों के लिहाज से आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
3 min read
Aug 22, 2025
23 अगस्त का टैरो राशिफल, aaj ka rashifal 23 august,Tarot Horoscope 23 August
Tarot Rashifal 23 August 2025 फोटो सोर्स- Patrika.com

Tarot Rashifal 23 August 2025: 23 अगस्त 2025 का दिन कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए और क्या नया बदलाव जीवन में क्या लेकर आ रहा है? ऐसे में टैरो कार्ड्स भविष्य की ऊर्जा और संकेतों को समझने में हमारी मदद करते हैं। आइए जानते हैं आज का 23 अगस्त का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए सितारे क्या इशारा कर रहे हैं।क्या आज आपकी किस्मत का तारा बुलंद रहेगा? या किसी खास क्षेत्र में बरतनी होगी सावधानी?स्वास्थ्य, करियर, धन और रिश्तों के लिहाज से आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा। आइए, जानते हैं प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा की नजर से आपकी राशि का हाल।

मेष (Tarot Rashifal Mesh)

आज का दिन आपको सेहत को लेकर सजग रहने का संकेत दे रहा है। मौसम में बदलाव आपकी तबीयत बिगाड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। घर में माता-पिता से किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है, मगर गुस्से की बजाय धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति आसानी से संभल जाएगी।

वृषभ (Tarot Rashifal Vrishabh)

आपके लिए आज वाणी पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। बिना सोचे-समझे कही गई बात किसी रिश्ते को चोट पहुंचा सकती है। टैरो बता रहे हैं कि आज अवसर आपके पास आएंगे, लेकिन उन्हें भुनाने के लिए आपको अपनी बातचीत में मधुरता बनाए रखनी होगी।

मिथुन (Tarot Rashifal Mithun)

रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत महसूस करेंगे। हालांकि संतान पक्ष से कोई छोटी-सी चिंता मन को विचलित कर सकती है। कुल मिलाकर दिन संतुलित रहेगा कुछ चुनौतियां होंगी तो कुछ अवसर भी आपका इंतजार कर रहे हैं।

कर्क (Tarot Rashifal Kark)

कर्क राशि के लिए आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नई कमाई के रास्ते खुल सकते हैं। आपका शांत स्वभाव और धैर्य ही आपको परेशानियों से बचाएगा। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।

सिंह (Tarot Rashifal Singh)

व्यापार और करियर के मामले में आज का दिन शुभ है। कारोबार में विस्तार या नए प्रोजेक्ट शुरू करने का समय अनुकूल रहेगा। टैरो का इशारा है कि आपके आत्मविश्वास और मेहनत का फल आपको जल्दी मिलेगा।

कन्या (Tarot Rashifal Kanya)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी है। चाहे नौकरी हो या बिजनेस, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धा में आप आगे रहेंगे और आपके काम की सराहना भी होगी।

तुला (Tarot Rashifal Tula)

घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से चली आ रही सेहत की दिक्कतों में सुधार मिलेगा। टैरो संकेत दे रहे हैं कि आज धन वृद्धि और मानसिक सुकून दोनों ही आपके साथ रहेंगे।

वृश्चिक (Tarot Rashifal Vrishchik)

दिन थोड़ा मिश्रित रहने वाला है। आलस्य आपको पीछे खींच सकता है। कार्यक्षेत्र में फोकस बनाए रखें और बेवजह की चर्चाओं से बचें। जितना ध्यान काम पर देंगे, उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा।

धनु (Tarot Rashifal Dhanu)

आर्थिक दृष्टि से शुभ दिन है। धन लाभ की संभावना बनी हुई है। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ेगी। टैरो संकेत दे रहे हैं कि आज किस्मत आपका साथ देगी और आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।


मकर (Tarot Rashifal Makar)

कामकाज से जुड़ी यात्रा के योग हैं। यह यात्रा विदेश संबंधी भी हो सकती है और आपके लिए लाभकारी साबित होगी। नए अनुभव और नए अवसर इस सफर से आपको मिल सकते हैं।

कुंभ (Tarot Rashifal Kumbh)

आपके लिए आज रिश्तों को समझने और जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व देने का समय है। भाग्य आपके पक्ष में है, लेकिन वास्तविक सफलता पाने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी होगी।

मीन (Tarot Rashifal Meen)

अत्यधिक उत्साह या मज़ाक नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य या अन्य समस्या पर खर्च बढ़ सकता है। आज संयम और गंभीरता से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।

Updated on:
23 Aug 2025 03:25 pm
Published on:
22 Aug 2025 04:19 pm