राशिफल

Tarot Rashifal Today: अष्टमी-नवमी का खास संयोग, आज के राशिफल में तुला और धनु को रहना होगा सतर्क, कन्या और मीन राशि वालों के लिए खास संकेत

Tarot Horoscope 26 March 2026: आज का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है। अष्टमी और नवमी का खास संयोग आपके भीतर चल रही भावनाओं, निर्णयों और जीवन की दिशा पर गहरा असर डाल सकता है। कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है, वहीं कुछ के लिए यह दिन राहत और अवसर लेकर आ रहा है।

2 min read
Mar 25, 2026
Tarot Rashifal Today: तुला-धनु सतर्क, कन्या-मीन को लाभ|

Tarot Rashifal Today: प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, नवरात्रि की अष्टमी-नवमी का यह खास संयोग ऊर्जा और बदलाव से भरपूर माना जा रहा है। 26 मार्च का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है, जहां कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है तो कुछ के लिए नए अवसर के द्वार खुल सकते हैं। खासतौर पर तुला और धनु राशि वालों को आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दी गई है, वहीं कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम दे सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का टैरो राशिफल।

ये भी पढ़ें

Surya Guru Yog 2026: 6 अप्रैल को सूर्य-गुरु का केंदर दृष्टि योग: मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज आपको अपनी निजी बातों और योजनाओं पर खास ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही या खुद को नजरअंदाज करना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है। हालात सुधारने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन यही प्रयास आपको संतुलन देगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

आप अपने स्वभाव में बदलाव लाने की सोच रहे हैं, लेकिन पहले यह समझना जरूरी है कि ऐसा क्यों करना चाहते हैं। आत्ममंथन आपको सही दिशा देगा और तभी आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मजबूत योजना बना पाएंगे।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

काम और निजी जीवन में बदलाव आपको असहज कर सकते हैं। लेकिन ये बदलाव ही आपको आगे बढ़ाने वाले हैं। खुलकर इन परिस्थितियों को अपनाएं, यहीं से आपका विकास शुरू होगा।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना सबसे जरूरी है। गुस्सा और नकारात्मक सोच आपके काम बिगाड़ सकते हैं। कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी बातें हर किसी से साझा करने से बचें।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

परिवार की भावनाओं को समझना आज थोड़ा कठिन लग सकता है। मनचाहे फैसले नहीं ले पाएंगे, जिससे तनाव बढ़ सकता है। लेकिन धैर्य और सकारात्मक सोच से आप स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kanya)

आज का दिन राहत देने वाला है। काम का दबाव कम हो सकता है और पैसों से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय आपके भविष्य को मजबूत बना सकता है। परिवार के कुछ खास लोगों के साथ आपका रिश्ता और गहरा होगा।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। आज जल्दबाजी या भावुक निर्णय आपको पछतावा दे सकते हैं। सोच-समझकर कदम बढ़ाना ही आपके लिए सुरक्षित रहेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

करीबी दोस्त या साथी के साथ मतभेद हो सकता है। याद रखें, हर व्यक्ति का नजरिया अलग होता है, इसका मतलब विरोध नहीं होता। शांत रहकर स्थिति को संभालें।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

जिम्मेदारियों से बचना अभी आसान लग सकता है, लेकिन आगे चलकर यही परेशानी बनेगा। खासकर पैसों के मामलों में पूरी पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

आज आपको वही काम करने चाहिए जो आपको खुशी देते हैं। जिम्मेदारियों के बीच खुद के लिए समय निकालना जरूरी है। छोटे-छोटे ब्रेक लेकर खुद को तरोताजा रखें।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

आपके जीवन में कोई मार्गदर्शक व्यक्ति आ सकता है, जो आपको नई दिशा देगा। रिश्तों में स्वार्थ से बचें, वरना उलझनें बढ़ सकती हैं।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या आज खत्म हो सकती है। विरोध के बावजूद आपको अपने लक्ष्य पर टिके रहना है। आपकी दृढ़ता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

ये भी पढ़ें

Ank Jyotish Numerology Secrets: इन तारीखों में जन्मी लड़कियां जीती हैं रॉयल लाइफ, करियर में छूती हैं ऊंचाइयां

Also Read
View All

अगली खबर