
Kendra Drishti Yog 2026: 6 अप्रैल को सूर्य-गुरु बनाएंगे खास योग
Surya Guru Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और गुरु का संयोग बेहद खास माना जाता है, और 6 अप्रैल 2026 को बनने वाला केंद्र दृष्टि (Kendra Drishti Yog 2026) योग एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब दो प्रभावशाली ग्रह 90 डिग्री के कोण पर होते हैं, तो यह योग करियर, धन और भाग्य में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है। इस बार सूर्य और गुरु की यह स्थिति खासतौर पर कुछ राशियों के लिए बड़े अवसर लेकर आ रही है। यह योग सफलता, सम्मान और आर्थिक उन्नति के नए द्वार खोल सकता है।
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह योग कई मायनों में लाभदायक साबित हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर के क्षेत्र में भी नए अवसर सामने आएंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। वहीं, व्यापार करने वाले लोगों को पार्टनरशिप से अच्छा लाभ मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी और कोई खास खुशी मिल सकती है।
कन्या राशि वालों के लिए यह योग सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, जिससे आपकी इनकम स्थिति बेहतर होगी।स्वास्थ्य के मामले में भी राहत मिल सकती है, खासकर यदि आप लंबे समय से किसी समस्या से जूझ रहे हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, जिससे घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। विदेश में काम करने या पढ़ाई करने का सपना भी इस समय पूरा हो सकता है।
धनु राशि के जातकों के लिए यह योग करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर देगा। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और मनचाही सफलता हासिल हो सकती है।आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे। यदि आप नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सही साबित हो सकता है। इसके अलावा, घर या वाहन खरीदने की संभावना भी बन सकती है।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और यात्रा, विशेषकर विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। यह समय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है।
Published on:
25 Mar 2026 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
