राशिफल

Today Rashifal 17 January 2024 – तुला वालों को मिलेगा पुराना पैसा जबकि इन राशिवालों की आज खुल जाएगी किस्मत

Horoscope for Wednesday 17 जनवरी 2024 यानि बुधवार को मिथुन राशिवालों को नए वस्त्र प्राप्त होंगे जबकि व्यापार सामान्य बने रहने के योग हैं। आज सभी राशिवाले व्यापारी और छात्र पूर्ण मनोयोग से गणेशजी की पूजा करें। कई राशियों के लिए आज धनलाभ के भी संकेत हैं। पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी एवं पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 17 जनवरी 2024 का दैनिक राशिफल—

2 min read
Jan 16, 2024
आज 17 जनवरी 2024 का दैनिक राशिफल

17 जनवरी 2024 यानि बुधवार को मिथुन राशिवालों को नए वस्त्र प्राप्त होंगे जबकि व्यापार सामान्य बने रहने के योग हैं। तुला वालों को पुराना पैसा मिलेगा। आज सभी राशिवाले व्यापारी और छात्र पूर्ण मनोयोग से गणेशजी की पूजा करें। कई राशियों के लिए आज धनलाभ के भी संकेत हैं। पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी एवं पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 17 जनवरी 2024 का दैनिक राशिफल—

मेष: समय रहते आप अपने जरूरी कार्यों को पूरा करें। आपकी सूझबूझ से व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है।

वृष: समय की अल्पता रहेगी। मेहमानों का आगमन कार्य को बाधित करेगा।बहनों से संबंध कमजोर होंगे। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्यसिद्धि के लिए श्रम अधिक करना होगा।

मिथुन: पुराने विवादों से निजात मिलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों से मेलजोल बढेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।

कर्क: समय रहते जरूरी कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ की सम्भावना है। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलने से लाभ होगा। बोलचाल में संयमित रहें। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।

सिंह: आपकी दिनचर्या में बदलाव आने की उमीद है। परिजनों का मार्गदर्शन मिलने से उन्नति होगी। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

कन्या: दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास न करें। स्थिति को समझें, स्वविवेक से काम करें। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। राजनीति में बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

तुला: कार्य की अधिकता से निजी कार्य बाधित होंगे। रुका पैसा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अधिक लोभ-लालच न करें। कामकाज में मन नहीं लगेगा। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

वृश्चिक: परिवार के प्रति कठोर निर्णय लेने होंगे। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

धनु: अपने पद का घमंड न करें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपका संपर्क बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें।

मकर: आपकी मेहनत से कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। संतान की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। जल्दबाजी से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं और समझदारी से कार्य करें। व्यवसाय में उचित लाभ होगा।

कुंभ: दूसरों के कार्य में अवरोध उत्पन्न न करें। नए कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गो के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। आर्थिक समस्या रहेगी।

मीन: कारोबार का विस्तार होगा। राजनीति में आपके कार्यों को महत्व मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण बनेगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें।

Updated on:
17 Jan 2024 08:33 am
Published on:
16 Jan 2024 03:02 pm
Also Read
View All