
हर जातक की राशि उसकी कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज सोमवार Monday, 25 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Aries Daily Horoscope 25 October 2021 आज का मेष राशिफल
कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। परिजनों से व्यवहार कमजोर रहेगा।
Taurus Daily Horoscope 25 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
काम बहुत है, आप अच्छे से कार्यनीति तय करने के पश्चात ही काम का आरंभ करें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
Gemini Daily Horoscope 25 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा। स्वास्थ का ध्यान रखें।
Cancer Daily Horoscope 25 October 2021 आज का कर्क राशिफल
लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कायों में व्यय होगा। शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे।
Leo Daily Horoscope 25 October 2021 आज का सिंह राशिफल
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। यात्रा सफल रहेगी।
Virgo Daily Horoscope 25 October 2021 आज का कन्या राशिफल
किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी। लेकिन, ध्यान रखें समय अनुकूल नहीं है, अत: सतर्क रहें। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा।
Libra Daily Horoscope 25 October 2021 आज का तुला राशिफल
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।
Scorpio Daily Horoscope 25 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें।
Sagittarius Daily Horoscope 25 October 2021 आज का धनु राशिफल
समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
Capricorn Daily Horoscope 25 October 2021 आज का मकर राशिफल
शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। अपनों की बातो से मन दुखी होगा।
Aquarius Daily Horoscope 25 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।
Pisces Daily Horoscope 25 October 2021 आज का मीन राशिफल
आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा।