राशिफल

Aaj Ka Rashifal -07 November 2021: सूर्य नारायण आज इन राशि वालों पर बरसाएंगे अपनी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका रविवार?

Horoscope: क्या कहते हैं 07 नवंबर 2021 को आपके ग्रह?

3 min read
Nov 06, 2021
rashifal

कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज रविवार Sunday, 7 नवंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

Aries Daily Horoscope 7 November 2021 आज का मेष राशिफल
अपने आप पर विश्वास रखते हुए नकारात्मकता को खुद से दूर रखें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें ।

Taurus Daily Horoscope 7 November 2021 आज का वृषभ राशिफल
आज व्यापारिक मामलों में जवाबदेही बढ़ने वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे।

Gemini Daily Horoscope 7 November 2021 आज का मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा। बातें कम और काम ज्यादा करें।

Cancer Daily Horoscope 7 November 2021 आज का कर्क राशिफल
कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढेगी।आज भागदौड़ अधिक रहेगी। अपनी जिम्मेदारी से न भागें, संभल जाएं।

Leo Daily Horoscope 7 November 2021 आज का सिंह राशिफल
परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं। आपके विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी।

Virgo Daily Horoscope 7 November 2021 आज का कन्या राशिफल
आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी।

Libra Daily Horoscope 7 November 2021 आज का तुला राशिफल
पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी।किसी विषय को को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचने के साथ ही कर्ज लेने से भी बचें। दिखावे और आडंबरों से बचें।

Scorpio Daily Horoscope 7 November 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
नौकरी में पदोन्नति और तबादले के योग हैं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा।

Sagittarius Daily Horoscope 7 November 2021 आज का धनु राशिफल
अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें। आपकी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे, लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें।

Capricorn Daily Horoscope 7 November 2021 आज का मकर राशिफल
राजनैतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होंगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा।

Aquarius Daily Horoscope 7 November 2021 आज का कुंभ राशिफल
अपने बल बुते पर काम करें।दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

Pisces Daily Horoscope 7 November 2021 आज का मीन राशिफल
व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।

Updated on:
06 Nov 2021 04:45 pm
Published on:
06 Nov 2021 04:35 pm
Also Read
View All