
Today Tarot Horoscope 1 February 2025: दैनिक राशिफल 1 फरवरी का संकेत है शनिवार का दिन 2 राशियों के लिए बेहद शुभ है। इस दिन 2 राशियों को जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ की संभावना है। यहां जानिए प्रसिद्ध टैरो रीडर नीतिका शर्मा से सभी राशियों का भविष्य
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक हो सकता है। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगो आज नए कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। किसी संबंधी या खुद की अस्वस्थता के कारण आपको परेशानी हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए घर गृहस्थी का वातावरण काफी अच्छी नहीं दिखाई दे रहा है। शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है। आपका स्वास्थ्य गड़बड़ रहने वाला है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए दिन लव लाइफ के मामले में खास नहीं दिखाई दे रहा है। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।
टैरो कार्ड्स के अनुसार कन्या राशि के लोगों के लिए आज कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं। झंझटों को सुलझाने के प्रभाव में कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार तुला राशि के लोगों के लिए आज धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती हैं। इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है। लेकिन लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा। इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों को सिर्फ और सिर्फ अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से आपको हानि हो सकती है। इसलिए थोड़ा सतर्कता के साथ आज अपने काम करें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आज दोपहर बाद आपकी स्थिति में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन के जातकों की आज दिन की शुरुआत में अपने किसी परिवार के सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।