राशिफल

Today Tarot Rashifal 29 August 2025: मेष, मकर और धनु के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए आज के टैरो राशिफल में बाकी राशियों का हाल

Today Tarot Rashifal 29 August 2025: कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ संकेत नजर आ रहे हैं, खासकर मेष, मकर और धनु के लिए।वहीं अन्य राशियों के लिए यह दिन खास सतर्कता के संकेत भी लेकर आया है।

3 min read
Aug 28, 2025
Tarot Rashifal 29August 2025|फोटो सोर्स- Patrika.com

Today Tarot Rashifal 29 August 2025: आज, 29 अगस्त 2025 के टैरो राशिफल में कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ संकेत नजर आ रहे हैं, खासकर मेष, मकर और धनु के लिए। आज का दिन यादगार हो सकता है , भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं और लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है। वहीं, अन्य राशियों के लिए यह दिन खास सतर्कता के संकेत भी लेकर आया है।अगर आप भी जानना चाहते हैं अपनी राशि का हाल, तो आइए जानते हैं प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर और ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (अजमेर) से कि 29 अगस्त 2025 को आपकी राशि के लिए टैरो कार्ड्स क्या संकेत दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope September 2025 : तुला से मीन राशि तक सितंबर 2025 में किसे मिलेगा प्रमोशन, धन लाभ और सम्मान

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। अपनी समझदारी और चतुराई से आप परिस्थितियों पर नियंत्रण बना लेंगे। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा और भविष्य की संभावनाएँ उज्ज्वल दिखाई देंगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों को सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। माता-पिता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अनावश्यक गुस्से से बचें। धैर्य और मजबूत निर्णय क्षमता से ही आप आज के काम पूरे कर पाएंगे।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। जल्दबाजी में कही गई बात से कोई आहत हो सकता है, जिससे अच्छे अवसर हाथ से निकलने का डर रहेगा। सोच-समझकर बोलना ही आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि वालों को आज रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। हालांकि संतान पक्ष से कुछ चिंताएँ रह सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे। कुल मिलाकर दिन मिला-जुला रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए दिन आय के नए स्रोत खोल सकता है। आपका संयम और शांत स्वभाव आज कई मुश्किलों से आपको बचाएगा। यश, मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से समय उत्साहजनक रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या सेवा की शुरुआत करने में सफलता मिलेगी। कारोबार का विस्तार करने के लिए दिन अनुकूल है।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए समय बेहद लाभकारी साबित होगा। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए धन वृद्धि के योग हैं। प्रतिस्पर्धियों पर आप हावी रहेंगे और आपके प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि वालों के लिए पारिवारिक सुख और आर्थिक लाभ बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से भी राहत मिलेगी। सकारात्मक ऊर्जा आज पूरे दिन बनी रहेगी।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत का रहेगा। जटिल समस्याओं का हल मिलने से राहत महसूस करेंगे। धन से जुड़ी मुश्किलें भी अब धीरे-धीरे कम होंगी।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए पारिवारिक और दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। नए कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। घरेलू मामलों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों का मानसिक दबाव कम होगा। संतान से संबंधित चिंताएं घटेंगी। साथ ही शासकीय या सरकारी कार्यों में लाभ की संभावना भी है।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal meen)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों का ध्यान भाग्य और आध्यात्मिक पहलुओं की ओर केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में आपकी लोकप्रियता एक बार फिर बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope September 2025 : इस महीने क्या कहता है आपका भाग्य? पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर