
Vaishakh Maas 2026 Rashifal: बैशाख का पवित्र महीना आज 3 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है और इस बार इसकी ज्योतिषीय चाल इसे और भी खास बना रही है। ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो लंबे समय बाद देखने को मिलता है। सूर्य, बुध और शुक्र के गोचर के साथ शनि का उदय और मंगल-शनि की युति मिलकर एक शक्तिशाली त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं।ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह समय भाग्य को पूरी तरह पलटने वाला साबित हो सकता है।
बैशाख महीने की शुरुआत से पहले ही, कल 2 अप्रैल को मंगल का गोचर हो चुका है और यह मीन राशि में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान शनि, मंगल और सूर्य की स्थिति मिलकर एक शक्तिशाली त्रिग्रही योग बना रही है।इसके बाद 11 अप्रैल को बुध का मीन राशि में प्रवेश होगा, जिससे चतुरग्रही योग का निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इसी दौरान सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा, वहीं सूर्य और मंगल की युति से मंगल आदित्य योग भी सक्रिय रहेगा।इसके अलावा 19 अप्रैल को शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। ये सभी योग मिलकर कई राशियों के लिए भाग्यशाली और लाभकारी साबित हो सकते हैं।
मेष राशि वालों के लिए वैशाख का दूसरा हिस्सा ज्यादा लाभकारी रहेगा।कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना बेहद शुभ साबित हो सकता है। शुक्र का अपनी ही राशि में आना आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ा सकता है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। करियर में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आप अपने लिए कुछ लग्जरी चीजें भी खरीद सकते हैं।
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह महीना प्रगति का संकेत दे रहा है। हालांकि कुछ बदलाव आपको शुरुआत में असहज कर सकते हैं, लेकिन आगे चलकर वही आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
कुंभ राशि वालों के लिए वैशाख का महीना खासतौर पर व्यापार के लिहाज से अच्छा रहेगा। व्यापार में नई गति आएगी और बड़े अवसर मिल सकते हैं। कोई बड़ा ऑर्डर या डील आपके हाथ लग सकती है। बस गुस्से पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर फैसले लें।