
आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि ( 11:52 AM तक अमावस्या ) व दिन शनिवार का है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र ( 12:02 PM तक मॄगशिरा ) रहेगा।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 20 JUNE 2020,Friday
1. मेष राशि- आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित होगा। बेहतर उन्नति के लिए व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव करते हुए, एक समय पर एक ही काम करें।
2. वृषभ राशि- दिन अनुकूल है, प्रेम प्रसगों में सफलता मिलने के साथ ही आज आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण कर लें।
3. मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। ध्यान रखें आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी हैं। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
4. कर्क राशि- नया व्यपार शुरू होने के साथ ही कानूनी अड़चने आ सकती है। वहीं तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग के बीच किसी बात से बेचैन रहेंगे।
5. सिंह राशि- कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात की संभावना है। ध्यान रहे जीवन बहुत छोटा है अत: समय रहते अपनी गलतियों में सुधार कर लें।
6. कन्या राशि- आज आपके वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे, व्यर्थ सोचना बंद करे। चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। शत्रुओं से सतर्क रहें।
7. तुला राशि- लोगों से संपर्क बढ़ने के साथ ही आज वाहन सुख संभव है। उपहार मिलने की संभावना के बीच आज मौजमस्ती पर धन खर्च होगा। लेकिन पड़ोसियों से आज विवाद भी हो सकता है।
8. वृश्चिक राशि- कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग के साथ ही आज रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि के भी योग हैं। समय की अस्थिरता से परेशानी के बीच पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।
9. धनु राशि- किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
10. मकर राशि- व्यपारिक उन्नति के अवसर के बीच बर्तन व्यापारियों के लिए उपयुक्त समय है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जायगे।
11. कुम्भ राशि- आज धैर्य के साथ कार्य करें, नहीं तो जल्दबाजी के कारण नुकसान के अलावा कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
12. मीन राशि- कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करे,तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हे। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।