राशिफल

वीडियो राशिफल : शुक्रवार को इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, देंखें कैसा रहेगा आपका दिन

आज 24 जुलाई 2020 को शुक्रवार friday का दिन...

2 min read
Jul 24, 2020
video rashifal of 24 july 2020 friday aaj ka video horoscope
video rashifal of 24 july 2020 friday aaj ka video horoscope

आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि ( 02:34 PM तक फिर पंचमी ) व दिन शुक्रवार ( 24 july 2020, friday ) का है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र ( 04:03 PM तक फिर उत्तराफाल्गुनी ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 24 July 2020, friday

1. मेष राशि - एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित होगा। बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं।

2. वृषभ राशि - ग्रह अनुकूल स्थिति है। आज के दिन आप के कार्यों में गति आयगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन राशि - स्वास्थ पर धन खर्च होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। लेकिन, ध्यान रखें आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी हैं, जो आपकी मदद करती हैं। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती है।

4. कर्क राशि - नया व्यपार शुरु हो पायगा। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेगे। विदेश जाने के योग हैं। लेकिन,कानूनी अडचनों की संभावनाओं के बीच किसी बात को लेकर बेचैन भी रहेंगे।

5. सिंह राशि - कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। साथ ही किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। लेकिन, ध्यान रखें जीवन बहुत छोटा है, अत: समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें।

6. कन्या राशि - वाक् चातुर्य से आपके कार्य बन जाएंगे। चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा। आपमें से कुछ को आप के शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें।

7. तुला राशि - आज मौज मस्ती पर धन खर्च होने के साथ ही उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढेगा। वाहन सुख की संभावना के बीच पड़ोसियों से विवाद भी संभव। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है।

8. वृश्चिक राशि - कार्यस्थल पर आज खुशनुमा माहौल के बीच धन प्राप्ति के योग हैं। समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे।

परिवार में आई समस्या का निदान होगा। वहीं रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी।

9. धनु राशि - अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद की संभावना के बीच किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पायगे। खान पान पर नियंत्रण रखें।

10. मकर राशि - व्यपारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त हैं। परोपकारी बनें।

11. कुम्भ राशि - धैर्य रखें, अन्यथा जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर किसी से विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

12. मीन राशि - कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें,तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

Updated on:
23 Jul 2020 06:24 pm
Published on:
24 Jul 2020 06:00 am