मिथुन राशि के लोगों के लिए कामकाज की दृष्टि से ये सप्ताह थोड़ा कठिन हो सकता है। मन चाहा काम न होने से मन व्याकुल रहेगा। जिसका असर आपके...
इस सप्ताह बुध और गुरु ग्रहों की स्थिति में परिर्वतन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन तक सभी के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह...
1. मेष राशि
मेष राशि के जातक इस हफ्ते कई मुश्किलें आने के बावजूद अपने कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। लेकिन कोई भी बड़ा फैसला सोच समझकर ही लें। कोई भी काम दबाव में आकर या इमोशनल होकर न करें। साथ ही मेष राशि के लोगों की भगवान के प्रति आस्था में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार और प्रेम जीवन में सुख शांति के लिए हर दिन मां दुर्गा का ध्यान करें।
2. वृष राशि
वृष राशि के लोग इस सप्ताह चोटी मोटी बातों से नाराज होकर ना बैठें। इस हफ्ते आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। बच्चों की सफलता आपके लिए खुशियां लेकर आएगी। अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने भाई बहनों के साथ मनचाहे काम पूरा कर सकते हैं। अच्छी खबर के लिए श्री यंत्र की साधना करें।
3. मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए कामकाज की दृष्टि से ये सप्ताह थोड़ा कठिन हो सकता है। मन चाहा काम न होने से मन व्याकुल रहेगा। जिसका असर आपके दफ्तर के काम पर भी पड़ सकता है। लेकिन हीन भावना से दूर रहते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। दाम्पत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। बच्चों की खुशी के किए थोड़ा धन खर्च कर सकते हैं।
4. कर्क राशि
उन लोगों से दूर रहें जो अक्सर आपका काम बिगाड़ते हैं। कामकाज के कारण कहीं यात्रा का योग बना सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों को अदालत से बाहर निपटाने की कोशिश करें, अन्यथा फैसले के लिए लंबी तारीख का इंतजार करना पड़ सकता है। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाएं।
5. सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह करियर या व्यवसाय से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जमीन और वाहन के क्रय विक्रय की मनोकामना पूरी होगी। प्रेम संबंध में मिठास बनी रहेगी।
6. कन्या राशि
विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से विचलित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काफी काम रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ न मिले तो निराश होकर ना बैठें। प्रयास करते हुए आगे बढ़ते रहें। साथ ही खानपान में सतर्कता रखें। वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
7. तुला राशि
धर्म और सामाजिक भलाई के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लेन देन से जुड़े फैसले बहुत ही सोच समझकर करें। कार्य क्षेत्र में किसी वरिष्ठ पदाधिकारी का सहयोग मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
8. वृश्चिक राशि
धन संबंधी मामलों में शुभ समाचार मिलने का योग है। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें। इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों की सेहत अच्छी रहेगी। आपके ऊपर परिवार के बड़ों का आशीर्वाद बना रहेगा।
9. धनु राशि
काम में आगे बढ़ना है तो हर बात को दिल से न लगाएं। सूझ बूझ से सभी कार्य संपादित करें। खासतौर पर संपत्ति के मामलों में ध्यान रखें। मुश्किलों का हल जीवनसाथी के साथ मिलकर निकाल लेंगे।
10. मकर राशि
अपनी जुबान पर संयम रखें क्योंकि इस सप्ताह हर काम आपकी बोली से ही बनेगा या बिगड़ेगा। हर काम पूरी मेहनत से करें। हो सकता है समय पर सगे संबंधियों की मदद ना मिले लेकिन घबराएं नहीं। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को नजरंदाज न करें।
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग अपने करियर या व्यापार को लेकर कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। अन्यथा आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम से जुड़े कागज को पढ़े बिना हस्ताक्षर न करें। दाम्पत्य जीवन में खुशी के किए अपने साथी को पूरा समय दें।
12. मीन राशि
इस राशि के जातक अपने भाई बहनों या प्रेमी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। अपनी कमियों को सभी के सामने उजागर न करें। हर काम सहयोग और योजनाबद्ध तरीके से पूरा होगा।