राशिफल

Weekly Horoscope 6 April to 12 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक, कैसा बीतेगा आपका यह पूरा सप्ताह? जानिए विस्तार से

Weekly Horoscope 6 April to 12 April 2026 : जानें 6 से 12 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और शुभ अंक-रंग की सटीक भविष्यवाणी पढ़ें।

5 min read
Apr 06, 2026
Weekly Horoscope 6 April to 12 April 2026 : इस हफ्ते बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत! पढ़ें 6–12 अप्रैल का राशिफल (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Weekly Horoscope 6 April to 12 April 2026 : 6 से 12 अप्रैल 2026 का यह साप्ताहिक राशिफल आपके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर विशेष प्रकाश डालता है। इस सप्ताह कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक प्रगति और रिश्तों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को सावधानी और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी। एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से जानिए आपकी राशि के अनुसार यह सप्ताह आपके लिए क्या खास लेकर आया है और कैसे आप अपने अवसरों को बेहतर बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Weekly Rashifal 5 April to 11 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 5–11 अप्रैल 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का साप्ताहिक भविष्यफल

मेष राशि | Mesh Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

उत्पादकता बढ़ाने और कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए बुद्धिमानी भरे कदम उठाएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, योजनाओं अथवा भावनाओं को अभी उजागर न करें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यक्तिगत पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। खुश होने की आ।प जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग चेरी रेड

वृष राशि | Vrishabha Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

वित्तीय प्रतिबद्धताओं को टालना बेहतर होगा। जटिल और चतुर बनने के बजाय कठिन परिस्थितियों में सहज को स्वाभाविक दृष्टिकोण अपनाएं। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी उत्सव में इस सप्ताह हिस्सेदारी रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पुरानी बातों को पीछे छोड़ दे… बिना किसी रूकावट या बाहरी अक्षर के तेजी से भविष्य की ओर बढ़ेंगे। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे। दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 और आपका शुभ गोल्डन येलो है

मिथुन राशि | Mithun Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण बदलाव की चिंता मन में रह सकती है। कार्यस्थल पर भेदभाव के खिलाफ न्याय के लिए आवाज उठाएंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयास सार्थक होगा। रिश्तो में निकटता आएगी, जीवन सुख में रहेगा। लोगों को प्रभावित करेंगे और नीति निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। रिश्तो में संतुलन और स्पष्ट दृष्टिकोण हासिल करेंगे। निजी व्यावसायिक मामलों में दबाव की स्थितियां बन सकती हैँ ।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 और आपका शुभ रंग नेवी ब्लू है।

कर्क राशि | Kark Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

उत्सव मनोरंजन या खरीदारी में अतिरेक से बचें। जीवनसाथी या प्रियजन थोड़ा भावुक हो सकता है। भावनात्मक कार्य में फंसने के बजाय दर्शन की तरह तटस्थ रहकर स्थिति को देख पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी । रिश्तों और साझेदारी में भावनात्मक उथल-पुथल से बचें। विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें अन्यथा आपकी अधिकांश ऊर्जा इन्हीं में क्षीण हो जाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और शुभ रंग ओल्ड रोज है

सिंह राशि | Singh Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

अतीत को अलविदा कहकर भविष्य की सकारात्मक ऊर्जा की ओर बढ़ता ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नकारात्मक और उदास रहने वाले लोगों से दूरी बना ले। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि रहेगी। कर्म क्षेत्र में बाधा आ सकती है। इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। निजी संबंध सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे.।आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग रेड है।

कन्या राशि | Kanya Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

व्यापारिक लेनदेन में ईमानदारी बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी प्रियजन से कुछ समय के लिए दूरी महसूस हो सकती है।खान-पान या वैष्णव के अतिरिक्त से दूर रहे।इस सप्ताह संतान या शिक्षा को लेकर चिंता रह सकती है। कर्म क्षेत्र में बाधा सकती है अतः आप ध्यान करें… आसपास के लोगों को अपने फैसले स्वयं लेने के लिए प्रेरित करेंगे..।बिना किसी रूकावट या हस्तक्षेप के तेजी से भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे.. आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे..।इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और शुभ रंग फॉरेस्ट ग्रीन है…

तुला राशि | Tula Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

चीज बहुत तेजी से घटेगा इसलिए आपको तुरंत निर्णय लेने होंगे वरना तरक्की का कोई बड़ा मौका हाथ से निकल जाएगा।सप्ताह के अंत में किसी उत्सव में हिस्सेदारी होगी… आर्थिक मामलों में प्रगति होगी… सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते कल को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे। जीवन में जीने के नए आयाम मिलेंगे । कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी.।संतुष्टि का अनुभव करेंगे।व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे।भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगी।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग चेरी रेड है।

वृश्चिक राशि | Vrishchik Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

सामाजिक और व्यवसायिक व्यवस्था रहेगी इसलिए अपनी कार्य योजना को व्यवहारिक रखें। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा भूमि या संपत्ति में निवेश करने की प्रबल संभावना है जो भविष्य में बड़ा लाभ देगी। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग सिल्वर ग्रे है।

धनु राशि | Dhanu Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

स्वास्थ्य संबंधी किसी भी छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें। यह समय भीतर झांकने और स्वयं को स्वीकार करने का है। पारिवारिक संबंध गहरी और स्थिर रहेंगे। आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। संपत्ति मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार और सम्मान में वृडद्धि होगी। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहें। अपने र पर काबू पाकर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग लोटस पिंक है।

मकर राशि | Makar Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

व्यावसायिक उपक्रमों में सफलता और व्यक्तिगत संबंधों में प्रसन्नता प्राप्त करेंगे। जीवन की गति सुखद रहेगी लेकिन बदलाव के संकेत अभी से मिलने शुरू हो जाएंगे। इस सप्ताह आपका किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े, अपने भीतर की सच्चाई को मानकर सोच के सभी दरवाजे खोले और आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि | Kumbh Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

आपका मन उधर और प्रेम पूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर रचनात्मक और उत्पादक रहेंगे। आपकी ऊर्जा और आकर्षण के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। इस सप्ताह आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। ऊर्जा को सही तरीके से जागृत करने के लिए नया रूटिन अपनाना बेहतर रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11 और शुभ रंग रॉयल ब्लू है।

मीन राशि | Meen Rashi Weekly Rashifal 6 April to 12 April 2026

कड़ी मेहनत सफल होगी और बधाएं दूर होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में नए विचारों को शामिल करेंगे, सामूहिक प्रयास सफल होंगे। परिवार में विवादों को सुलझाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाकर शांति लाने में अहम भूमिका रहेगी। धन व्यय अधिक होने से मन की शांति भंग हो सकती है। इस सप्ताह कर्म क्षेत्र में बाधा आएगी। दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे। कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन से सफलता और खुशहाली हासिल करेंगे। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 और शुभ फॉरेस्ट ग्रीन है।

ये भी पढ़ें

Shani Mangal Yuti 2026 : मीन राशि में 4 ग्रहों की महायोग: भारत में आंदोलन और राजनीति में उठा पटक के संकेत

Also Read
View All

अगली खबर