राशिफल

Saptahik Rashifal 24 to 30 August 2025 : जानें क्या कहती है आपकी राशि, करियर से लेकर प्रेम तक, कैसा रहेगा आपका आने वाला हफ्ता?

Saptahik Rashifal 24 to 30 August 2025 : जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का आने वाला सप्ताह। करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर क्या होगा असर, पढ़ें डॉ. अनीष व्यास की भविष्यवाणी।
2 min read
Aug 22, 2025
Saptahik Rashifal
Saptahik Rashifal

Saptahik Rashifal 24 to 30 August 2025 : हर सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन पर अलग-अलग असर डालती है। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और रिश्तों में उतार-चढ़ाव इन्हीं परिवर्तनों का परिणाम होते हैं। 24 से 30 अगस्त 2025 का यह सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर और सौभाग्य लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क भी रहना होगा। आइए, जानें ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से आपकी राशि के अनुसार यह सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आया है और आप कैसे हर चुनौती का सामना कर सकते हैं और अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सफलता मिलेगी। करियर और कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में शुभ समाचार मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लोन से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

वृषभ राशि

इस सप्ताह आप हर कार्य को सोच-समझकर करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। कारोबार में विस्तार की योजना बनेगी और विदेश से लाभ होगा। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े जातकों को सफलता मिल सकती है। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि

आपके लिए यह सप्ताह व्यस्तताओं और यात्राओं से भरा रहेगा। यात्रा शुभ फलदायी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपसी समझौते से निपट सकते हैं। कारोबारी जातकों को बाजार में तेजी से लाभ मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय के नए स्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में विवाद और अचानक खर्च से तनाव बढ़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें और पार्टनरशिप में सावधानी बरतें। मध्य सप्ताह में बड़े बदलाव चुनौतीपूर्ण रहेंगे। परिवार और रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। शिक्षा और करियर में सफलता पाने के लिए अभी धैर्य रखना होगा।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि

आपके लिए यह सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली साबित होगा। करियर और कारोबार में मनोकामनाएं पूरी होंगी। साझेदारी में लाभ होगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। वाहन, भूमि या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति के योग बनेंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रहेगा। आधे-अधूरे मन से काम करने से बचें। आर्थिक मदद में देरी हो सकती है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें सेहत का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तों में विनम्रता से ही सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Updated on:
23 Aug 2025 09:24 pm
Published on:
22 Aug 2025 06:09 pm