राशिफल

Saptahik Rashifal 6-12 September 2026: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का अगला सप्ताह? जाने Weekly Horoscope में

Saptahik Rashifal 6-12 September 2026: इस सप्ताह कुछ राशियों को करियर, धन और रिश्तों में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जानिए मेष से मीन तक आपकी राशि के लिए 6 से 12 सितंबर 2026 का साप्ताहिक भविष्यफल।
6 min read
Sep 05, 2026
Weekly Horoscope Saptahik Rashifal 6-12 September 2026
Saptahik Rashifal 6-12 September 2026: साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 सितंबर 2026 सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगी ये सप्ताह(फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Rashifal 6-12 September 2026- सितंबर के अगले सप्ताह में कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, तो कुछ लोगों को हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत होगी। प्रेम से लेकर कारोबार और नौकरी और सेहत के लिहाज से यह सप्ताह हर राशि के लिए अलग संकेत दे रहा है। ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार से आइए जानते हैं 6 से 12 सितंबर 2026 तक मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2026)।

मेष राशि (Mesh Saptahik Rashifal)

मेष राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह का आरंभ कुछ उलझन भरा रहेगा। आपको शुरुआत में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। घर और ऑफिस के बीच संतुलन बनाने में मुश्किल हो सकती है। विद्यार्थियों को परेशान हो सकती हैं। सप्ताह का दूसरा भाग पूर्वार्द्ध की अपेक्षा बेहतर साबित होगा। शुभचिंतकों के सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का भरपूर सहयोग मिला। सुख सुविधा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Vrishabh Saptahik Rashifal)

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के आरंभ में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों के प्रति सजग रहना चाहिए। सितारे यह भी कहते हैं कि कोई पुरानी समस्या भी उभर सकती है। यदि भूमि व भवन से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है बातचीत से मामले को सुलझाना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ सकारात्मक बदलाव भी होंगे। आर्थिक मामलों में सितारे बताते हैं कि आय से अधिक व्यय होगा इसलिए खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के दूसरे भाग में अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों या सहकर्मियों से अनबन होने की आशंका है। प्रेम संबंध में प्रेमी के साथ रिश्तों में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है। परीक्षा प्रतियोगिता मे सफलता के लिए छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा।

मिथुन राशि (Mithun Saptahik Rashifal)

मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर महीने का यह सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप पर काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा जिससे मन थोड़ा विचलित होगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा भी संभव है। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। घर या किसी सामान की मरम्मत पर भी इस हफ्ते आपको धन खर्च करना होगा। सप्ताह के दूसरे भाग में करीबी दोस्तों या किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको फायदा हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की प्रगति या पूर्ण होने से प्रसन्नता और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। खान पान और अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें,पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Kark Saptahik Rashifal)

कर्क राशि के जातको के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और व्यवसाय में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए भटक रहे हैं उन्हें इस सप्ताह के अंत तक बेहतर अवसर मिल सकता है। अगर आप अपने व्यापार के विस्तार की सोच रहे हैं तो आपकी योजना फलीभूत होती हुई नजर आएगी। किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आप सत्ता और सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। मार्केटिंग और कमीशन का काम करने वालों के लिए यह सप्ताह शुभ लाभदायक साबित होगा। आपको इस हफ्ते के अंत में अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत होगी।

सिंह राशि (Singh Saptahik Rashifal)

सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में तेजी से प्रगति दिखेगी। आपके वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित और प्रसन्न होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें सम्मान या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। नेतृत्व के गुण विकसित होंगे। जीवन के हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलने से आपका उत्साह बढ़ सकता है। फंसा हुआ पैसा अचानक आने से राहत की सांस लेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। लंबे समय से यदि आप जमीन या भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। आपके सितारे कहते हैं कि इस हफ्ते वाहन सुख भी मिलना संभव है। आपके घर में शुभ कार्य हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Saptahik Rashifal)

कन्या राशि के लोगों के लिए सितंबर महीने का यह सप्ताह लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आपकी कोई चिरप्रतीक्षित मनोकामना पूरी होगी। आपको इस हफ्ते अपने कारोबार व्यापार को विस्तार देने में सफलता मिलेगी। आप इस हफ्ते अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से कठिन काम को भी पूरा कर पाने में सफल होंगे। रिश्तों मे आपसी तालमेल बढेगा। सप्ताह के अंत में वरिष्ठ अधिकारियों का सपोर्ट बढ़ेगा तो सरकारी क्षेत्र में फंसा हुआ आपका काम भी पूरा हो सकता है। आपके लिए सितारे कहते हैं कि आपको जो भी निर्णय लेना हो वह सोच समझकर लें, दूसरों की बातों और बहकावे में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। शिक्षा प्रतियोगिता मे आप सफलता पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। सुख साधनों में भी वृद्धि होगी।

तुला राशि (Tula Saptahik Rashifal)

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह प्रतिदायक रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग लंबे समय से कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे उनको कोई अच्छी खबर मिलेगी। चाहत पूरी होने से आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आपको सत्ता और सरकार से सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से किसी समस्या और विवाद का समाधान हो सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग पूर्वार्ध की तुलना में अधिक शुभ और सफलता लेकर आने वाला है। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति भी संभव है। परीक्षा प्रतियोगिताओं की तैयारी में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष की किसी बड़ी उपलब्धि से घर में आनंद का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Saptahik Rashifal)

आपको वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। आपके अपने भी इस हफ्ते किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि जो भी बोलें तोल मोल कर बोलें। साथ ही आपके सितारे बताते हैं कि इस हफ्ते आपको विवादित मुद्दों को आंच देने से बचना चाहिए। कारोबार व्यापार में आपको प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती मिल सकती है। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए दूसरों नकल करने के चक्कर में नुकसान हो सकता है। आपके लिए यह भी जरूरी है कि आप अपने खानपान पर ध्यान दें नहीं तो बीमार हो सकते हैं। अगर आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उसके इलाज में लापरवाही न करें। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम उठाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान देना होगा। जो लोग तकनीकी काम से जुड़े हुए हैं या जिनके काम का संबंध विदेश से है उनको फायदा हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Saptahik Rashifal)

धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपके ऊपर इस सप्ताह काम का अधिक दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको इस सप्ताह सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत और समय खर्च करना पड़ेगा। जो लोग मनचाही जगह पर ट्रांसफर या प्रमोशन के इच्छुक हैं उनको इस हफ्ते निराशा हो सकती है लेकिन इसकी बजाय कोई और बड़ी खुशी मिलेगी। सप्ताह का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में कुछ राहत लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। इस दौरान आपका मन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगेगा। कोई बड़ा फैसला लेते समय परिवार के लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान करियर और व्यवसाय की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मकर राशि (Makar Saptahik Rashifal)

मकर राशि के लोगों के लिए सितंबर महीने का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी होगा। आपको किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना होगा। इस सप्ताह आपको किसी के बहकावे में आने से बचना होगा। गुस्से या आवेश में आकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि आदि मामलों में अपेक्षित परिणाम मिलने की खुशी होगी। कारोबार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने काम के साथ साथ पारिवारिक रिश्तों पर भी बहुत ध्यान देने की आवश्यकता होगी। माता पिता से किसी बात को लेकर इस हफ्ते मतभेद हो सकता है। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो विवाद की जगह बातचीत से मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Saptahik Rashifal)

इस हफ्ते आपको अपनी योजनाओं का फायदा होगा। वैसे विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के दूसरे भाग में किसी शुभचिंतक या प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सामने आ सकता है जिससे आपको चिंता होगा। माता पिता से आपको इस हफ्ते पूरा सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। सप्ताह के दूसरे भाग में नौकरीपेशा जातकों के काम में कुछ नया बदलाव हो सकता है, जिम्मेदारियों में भी परिवर्तन होने से मन खिन्न होगा। प्रेम संबंधों को लेकर आपको काफी सतर्क रहना होगा।

मीन राशि (Meen Saptahik Rashifal)

इस हफ्ते आपको कोई शुभ सूचना मिलने से खुशी होगी। आप गंभीरता पूर्वक अपने काम को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। अटके कार्यो में प्रगति होगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग में वृद्धि होगी, जिससे समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। जमीन और भवन से जुड़े विवादों का निदान होने से आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह अनुकूल और शुभ बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता और सम्मान मिलने से आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ता रहेगा। व्यवसाय में आशानुरूप लाभ होने से नौकरीपेशा जातकों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको हफ्ते परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप घर की साफ सफाई और व्यवस्था पर भी ध्यान देंगे।

Updated on:
05 Sept 2026 02:56 pm
Published on:
05 Sept 2026 02:55 pm