राशिफल

Weekly Tarot Horoscope 7 To 13 September 2025: सिंह और कन्या राशि वालों के लिए खुशियों भरा साप्ताहिक, जानिए बाकी राशियों का भी टैरो राशिफल

Weekly Tarot Reading 7 September To 13 September 2025: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2025 के बीच, मेष से लेकर कन्या राशि तक के जातकों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है? क्या नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं? आइए, जानते हैं टैरो कार्ड ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा की दृष्टि से।

2 min read
Sep 06, 2025
Saptahik Tarot Rashifal 7 September to 13 September 2025 |फोटो सोर्स- Patrika.com

Weekly Tarot Reading 7 September To 13 September 2025: इस सप्ताह सिंह और कन्या राशि वालों के लिए खुशियों और सफलता से भरा रहेगा। टैरो कार्ड्स की सलाह से आपको नए अवसर मिलेंगे और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। वहीं, बाकी राशियों के लिए भी यह सप्ताह कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। जानिए आइए, जानते हैं टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा की दृष्टि से इस हफ्ते टैरो कार्ड्स क्या कह रहे हैं और कैसे प्रभावित होंगे आपके दिन-प्रतिदिन के हालात।

ये भी पढ़ें

Saptahik Rashifal 7 to 13 September 2025: मेष से कन्या राशि तक, इस हफ्ते आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं? जानिए करियर, भाग्य और सेहत की भविष्यवाणी

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Tarot Readings)

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए कुछ उलझनें सामने आ सकती हैं। ऐसे समय में आपके लिए सबसे बड़ा सहारा आपका खुद का अंतर्मन होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। अपनी छठी इंद्री की आवाज़ को अनदेखा न करें, वही आपको सही दिशा दिखाएगी।

हेल्थ टिप – मानसिक शांति के लिए ध्यान और गहरी सांसों के अभ्यास को अपनाएं।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Tarot Readings)

वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति को पहचानने का है। चुनौतियों के बीच धैर्य बनाए रखें और खुद पर भरोसा रखें। परिस्थितियां भले ही कठिन क्यों न हों, लेकिन आपका आत्मबल ही आपको सही दिशा देगा। यह समय खुद को साबित करने का है।

हेल्थ टिप – पौष्टिक आहार लें और पर्याप्त नींद का ध्यान रखें।

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Tarot Readings)

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठहरकर सोचने और आत्मचिंतन करने का है। किसी भी समस्या को सतही तौर पर न देखें, बल्कि गहराई से उसका विश्लेषण करें। नया दृष्टिकोण अपनाने से चीज़ें साफ होंगी और सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

हेल्थ टिप – स्क्रीन टाइम कम करें और आंखों की सेहत पर ध्यान दें।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Tarot Readings)


कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संतुलन और न्याय पर आधारित रहेगा। आपके फैसले न केवल आपके लिए बल्कि दूसरों के लिए भी मायने रखेंगे, इसलिए निष्पक्ष रहें। मेहनत का परिणाम अब आपके पक्ष में जाने वाला है।

हेल्थ टिप – खुद को हाइड्रेटेड रखें और तैलीय भोजन से परहेज करें।

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Tarot Readings)

सिंह राशि के लिए यह सप्ताह बेहद ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आया है। अटकी हुई रुकावटें हटेंगी और मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके जीवन में नई शुरुआत के अवसर आएंगे।

हेल्थ टिप – रोजाना हल्की कसरत और योग से शरीर को सक्रिय बनाए रखें।

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Tarot Readings)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों से भरा रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे और संतोष का अनुभव होगा। आपके प्रयास आपको अपने लक्ष्यों के और करीब ले जाएंगे। यह समय अवसरों को पहचानकर उनका लाभ उठाने का है।
हेल्थ टिप – तनाव कम करने के लिए प्रकृति के बीच समय बिताएं।

ये भी पढ़ें

Monthly Tarot Rashifal September 2025: धनु को संपत्ति लाभ, मीन को मेहनत का फल, पढ़ें सभी राशियों का टैरो मासिक राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर