Weekly Tarot Rashifal 22 To 28 February 2026: यह सप्ताह कई राशियों के लिए नई शुरुआत, अवसर और आत्ममंथन का संकेत दे रहा है। कहीं नौकरी के नए प्रस्ताव मिलेंगे तो कहीं रिश्तों की परीक्षा होगी। आइए जानते हैं, किस राशि के लिए यह सप्ताह सफलता लेकर आएगा और किसे थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Weekly Tarot Horoscope 22 To 28 February 2026: 22 से 28 फरवरी का सप्ताह कई राशियों के लिए अहम मोड़ लेकर आ सकता है। कहीं करियर में नए अवसर दस्तक देंगे तो कहीं रिश्तों और सेहत के मामले में सतर्क रहने की जरूरत होगी। मेष राशि को जहां नौकरी से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, वहीं कर्क राशि के जातकों को फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह है।प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, इस सप्ताह कार्ड्स के संकेत और ग्रहों की स्थिति मिलकर खास ऊर्जा बना रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर कन्या राशि तक किनके लिए यह सप्ताह सफलता की राह खोलेगा और किसे संभलकर कदम बढ़ाने होंगे।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशखबरी लेकर आ सकता है। करियर के क्षेत्र में कोई नया जॉब ऑफर या बेहतर अवसर सामने आ सकता है। हालांकि, निर्णय लेने से पहले हर पहलू को शांत मन से परखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में उलझन दे सकता है।व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए अनुबंध या साझेदारी के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। माता-पिता का स्नेह और सहयोग आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा। दांपत्य जीवन में तालमेल रहेगा और साथी के साथ कहीं घूमने का अवसर भी मिल सकता है।
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाला है। कई लोग आपसे सलाह लेने आ सकते हैं और आपकी समझदारी उनकी समस्याओं का समाधान बन सकती है। आपकी बातों में प्रभाव और अनुभव झलकेगा।हालांकि, भाई-बहनों या करीबी सहयोगियों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। छोटी बातों को बड़ा रूप न लेने दें। शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। धैर्य और संयम इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल है। यदि आप लंबे समय से किसी व्यापारिक योजना पर विचार कर रहे थे, तो अब उसे अमल में लाने का समय है। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा। यह सप्ताह मनोरंजन, घूमने-फिरने और सामाजिक गतिविधियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी करीबी या मित्र से निराशा मिल सकती है। इसलिए अपने निजी विचार और योजनाएं हर किसी से साझा न करें। किसी को उधार देने से भी बचें।लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध इस सप्ताह विवाह की दिशा में बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आप संयम और विवेक से काम लेंगे, तो सप्ताह संतोषजनक रहेगा।
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह जीवन में नए मोड़ लेकर आ सकता है। नए अवसर मिलेंगे, लेकिन उनके साथ चुनौतियां भी आएंगी। किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर तुरंत भरोसा न करें। पहले तथ्यों को जांचें, फिर निर्णय लें।यह समय धैर्यपूर्वक और समझदारी से आगे बढ़ने का है। यदि आप आत्मविश्वास बनाए रखेंगे, तो परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती जाएंगी।
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन कुछ सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। इसलिए अपने काम पर फोकस बनाए रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहें।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। साहित्य, संगीत या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि, अधूरे कार्यों के कारण हल्की निराशा महसूस हो सकती है। फिर भी, दूसरों की सहायता करने की आपकी प्रवृत्ति आपको सम्मान दिलाएगी।