होशंगाबाद

138 टायरों वाले भारी भरकम ट्रॉले के वजन से टूटा अंग्रेजों के जमाने का पुल

भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-69 पर सुखतवा नदी पर बना पुल टूटा, ट्रॉला नदी में गिरा, 4 लोग घायल..
2 min read
pull.jpg

नर्मदापुरम (होशंगाबाद). नर्मदापुरम में भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे-69 पर सुखतवा कस्बे के पास सुखतवा नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल रविवार को टूट गया। जिस वक्त पुल टूटा उस पर से एक भारी भरकम ट्रॉला गुजर रहा था जिसके वजन को पुल सहन नहीं कर पाया और पुल टूट गया। पुल टूटने से ट्रॉला नदी में गिर गया। घटना का पता चलते हुए अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और दूसरे रास्ते से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।

बताया जा रहा है कि जो पुल टूटा है वो अंग्रेजों के जमाने में बना था और इस पर से रोजाना 5 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते थे। जिस भारीभरकम के वजन से पुल टूटा है उसमें 138 टायर लगे हुए हैं वो हैवी मशीन को लेकर पावर ग्रिड इटारसी जा रहा था। ये ट्राला हैदराबाद से इटारसी आ रहा था। ट्रॉला 6 मार्च को हैदराबाद से निकला था। बैतूल में सातमऊ स्टाप के पास हाईवे पर ट्राला खराब होने के कारण बीते 4 दिन से खड़ा था ट्रॉला रविवार को बैतूल से इटारसी जाने के लिए फिर रवाना हुआ था।

पावर ग्रिड इटारसी में लगाई जाने वाली 17 फीट ऊंची और लगभग 20 फीट चौड़ी मशीन को लेकर ये ट्रॉला आ रहा था जो पुल टूटने पर नदी में जा गिरा। ट्रॉले में एक एक्सल में 8 टायर लगे हैं। 16 एक्सल में 128 टायर लगे हुए हैं। ट्रॉले को खींचने वाले ट्रक में 10 टायर हैं। मशीन का वजन 130 टन है। ट्राले में ड्राइवर समेत 4 लोग थे, जो घटना में घायल हुए हैं।

Updated on:
10 Apr 2022 04:44 pm
Published on:
10 Apr 2022 04:44 pm