होशंगाबाद

लाॅकडाउन में राशन नहीं है तो परेशान न हों, बिना राशनकार्ड के भी यहां से पाएं मुफ्त राशन

Fight against Corona  
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Apr 2020, 9:09 AM IST
लाॅकडाउन में राशन नहीं है तो परेशान न हों, बिना राशनकार्ड के भी यहां से पाएं मुफ्त राशन
लाॅकडाउन में राशन नहीं है तो परेशान न हों, बिना राशनकार्ड के भी यहां से पाएं मुफ्त राशन

लाॅकडाउन (Lockdown) में कोई भूखा न रहे इसलिए आपके पास राशन कार्ड है या बिना राशन कार्ड के हैं, प्रशासन आपको राशन मुहैया कराएगा। होशंगाबाद (Hoshangabad) के पिपरिया (Pipariya) में जरूरतमंदों को लगातार राशन मुहैया कराया जा रहा। प्रत्येक दिन राशन वितरण का कार्य उच्चाधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा।
पिपरिया तहसील कार्यालय से राशन वितरण की निगरानी तहसीलदार राजेश बोरासी व सीएमओ विनोद प्रजापति कर रहे हैं।

अधिकारीद्वय ने बताया कि गुरुवार को पचास परिवारों में राशन वितरण किया गया। प्रत्येक को पांच किलोग्राम गेंहू, दो किलो चावल व एक किलो दाल का पैकेट दिया गया।
अधिकारीद्वय ने बताया कि नागरिक लाॅकडाउन अवधि में राशन के लिए परेशान न हो इसके लिए राशन कार्डधारियों के अलावा उन लोगों को भी राशन दिया जा रहा है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। उन्होंने अपील की कि अगर किसी को परेशानी है और उसके पास राशनकार्ड नहीं है तो भी वह संपर्क कर राशन ले जा सकता है।

अधिकारियों ने समाजिक संगठनों व अन्य समितियों से अपील की कि वे लोग सुबह, दोपहर व शाम को भोजन पैकेटों का वितरण जारी रखें।
तमाम संगठन ड्यूटी कर रहे पुलिसवाले, प्रशासनिक अफसरों, स्वास्थ्य विभाग के लोगों को भी भोजन, चाय, नाश्ता उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं।

by: Shakeel Niyazi

Published on: