होशंगाबाद

तीन मुफ्त सिलेंडर लेने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो खाते में नहीं आएगा धन

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2020, 7:02 PM IST
lpg subsidy
Modi Govt orders now will get double subsidy gas cylinders

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई PMUY) के लाभार्थियों को लाॅकडाउन के दौरान तीन महीने तक मुफ्त में सिलेंडर (Free Cylinder) मिलेगा। होसंगाबाद के पिपरिया क्षेत्र में भी पंद्रह हजार से अधिक लोगों को फ्री में रसोई गैस मिल सकेगा। इसके लिए खातों में धन भी मुहैया कराया जा रहा है ताकि उज्जवला योजना के लाभार्थी नकद सिलेंडर खरीदी कर सकें।

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से पूरे देश में लाॅकडाउन की स्थिति है। लाॅकडाउन की वजह से सबसे अधिक परेशानी गरीबों को उठानी पड़ रही है। दो जून रोटी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने कई योजनाओं के तहत धन मुहैया कराना शुरू कर दिया है। इसी तरह सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून के लिए तीन 14.2 किलो के सिलेंडर मुफ्त में देने का फैसला किया है।

Read this also:

लाभार्थी नकद खरीद सकेंगे सिलेंडर

सरकार से उज्जवला कनेक्शनधारियों को जो मुफ्त गैस सिलेंडर मिल रहे हैं उसका दुरुपयोग लाभार्थी नहीं कर सकेंगे। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की धनराशि की उज्जवला ग्राहकों के बैंक खातों में भेजनी शुरू कर दी है। बैंक खाता में सिलेंडर की धनराशि मिलने के बाद ग्राहक अपना सिलेंडर बुक करा सकेगा या पहले से बुक है तो उसकी डिलेवरी ले सकेगा। इसके एवज में वह खाते में आई धनराशि से उस सिलेंडर की कीमत का भुगतान करेगा। इससे उज्जवला लाभार्थियों को अपनी अपनी जेब से भुगतान नहीं करना होगा।

अगर नहीं लेंगे सिलेंडर तो अगली किश्त नहीं मिलेगी

लाभार्थी के खाते में धन जाने के बाद उसको सिलेंडर खरीदना अनिवार्य है। वह बुक किए गए रिफिल पर अंकित कीमत सिलेंडर डिलेवरी करने वाले को चुकाएगा। अगर लाभार्थी ने पहला सिलेंडर नहीं लिया तो उसे दूसरे व तीसरे सिलेंडर की धनराशि नहीं मिलेगी।

पहला सिलेंडर ले लिया तो पंद्रह दिनों में दूसरा किश्त भी

उज्जवला के तहत तीन मुफ्त सिलेंडरों में अगर पहला सिलेंडर लाभार्थी ने ले लिया है तो पंद्रह दिन के बाद वह दूसरा सिलेंडर भी बुक करा सकेगा और उसकी धनराशि भी उसके खाते में आ जाएगी।

Published on: