हुबली

30 महीने बाद औपचारिक उद्घाटन को तैयार हावेरी मेडिकल कॉलेज

हावेरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के नए कैंपस का आधिकारिक उद्घाटन 7 जनवरी को किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस कैंपस में पिछले 30 महीनों से शैक्षणिक गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय की कमी के चलते इसका औपचारिक उद्घाटन अब जाकर संभव हो पाया है।
less than 1 minute read
स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण मील का पत्थर
स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण मील का पत्थर

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, मेडिकल शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल और कई निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इस संस्थान की नींव पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येड्डियूरप्पा के कार्यकाल के दौरान रखी गई थी।
मार्च 2020 में तैयार प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस मेडिकल कॉलेज परियोजना की लागत 365 करोड़ रुपए आंकी गई थी। बाद में भवन निर्माण, मेडिकल उपकरण और आधारभूत संरचना को शामिल करते हुए 478.5 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी गई। संशोधित अनुमान के बाद केवल भवन निर्माण लागत 499 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जिसमें से अब तक 468 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 के ग्रांट-इन-एड मॉडल पर आधारित है।
हावेरी शहर के बाहरी इलाके देवगिरियाल्लापुर क्षेत्र में स्थित यह कैंपस 53 एकड़ सरकारी भूमि पर विकसित किया गया है। इसके अलावा, कनेक्टिंग रोड के लिए 7 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया गया है। संस्थान में 20 से अधिक विभाग, ओपीडी और प्रशासनिक ब्लॉक, आधुनिक क्लासरूम, हॉस्टल, टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए आवास, नर्सिंग स्टाफ क्वार्टर तथा डीन और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के निवास बनाए गए हैं।

चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में मील का पत्थर
मेडिकल कॉलेज ने 2022-23 शैक्षणिक सत्र से कार्य करना शुरू कर दिया था और फिलहाल यहां एमबीबीएस छात्रों का चौथा बैच अध्ययनरत है। अधिकारियों के अनुसार, केवल कैंपस की फेंसिंग का कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। लंबे इंतजार के बाद होने जा रहा यह उद्घाटन हावेरी और आसपास के जिलों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

Updated on:
03 Jan 2026 06:35 pm
Published on:
03 Jan 2026 06:35 pm
Also Read
View All
हुब्बल्ली के कोटन मार्केट में बाबा रामदेव मंदिर, तीन दशक से जल रही आस्था की ज्योत

मोबाइल की दुनिया में संस्कारों की डोर थामना जरूरी: साध्वी इन्दुप्रभा

राज्य स्तरीय प्रतिभा पुरस्कार 23 अगस्त को, एसएसएलसी और पीयूसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान

राजस्थान से कर्नाटक तक गूंज रही मारवाड़ी भजनों की मिठास, श्रावण-भाद्रवा में रोज शाम जुटती हैं राजस्थान मूल की महिलाएं

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर 16 स्कूलों के 500 विद्यार्थियों की अंतरविद्यालयी अंतरिक्ष प्रतियोगिता: हुब्बल्ली में 23 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले, पांच आयु एवं कक्षा वर्गों में होंगे मुकाबले